करसोग नगर पंचायत में रंगो का त्योहार होली बहुत ही खुशी से मनाया गया।

0
1605
- विज्ञापन (Article Top Ad) -

उपमंडल करसोग नगर पंचायत में रंगो का त्योहार होली हर जगह बहुत ही खुशी से मनाया गया। लोगों ने एक दूसरे को रंग लगा कर और गले मिलकर एक दूसरे को होली महोत्सव की बधाई दी। वहीं होली के गीतों की धुनों में नाच गाने के साथ अपनी अपनी खुशी जाहिर की। होली वसंत ऋतु के आगमन के रूप में मनाया जाने वाला हिंदु राष्ट्रों का एक महत्वपूर्ण भारतीय त्यौहार है। यह पर्व हिंदू पंचांग के अनुसार फाल्गुन मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है। होली रंगों, हँसी-खुशी का त्योहार है जोकि आज विश्वभर में मनाया जाने लगा है। इस पर्व का विशेष महत्व है। होली को सदभाव व प्रेम का त्योहार माना जाता है। सभी अपने आपसी द्वेष भुलाकर एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं देते हैं और उन्हें अबीर-गुलाल लगाकर अपने प्रेम को जाहिर करते हैं। होली में हर रंग का भी अपना विशेष महत्व होता है। होली के दिन प्रयोग किए जाने वाले हर एक रंग का धार्मिक और वैज्ञानिक महत्व है।

- विज्ञापन (Article inline Ad) -
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

पिछला लेखसंधोल ! कोरोना वायरस के खात्मे को ग्रामीणो ने यज्ञ कर एक अनूठा प्रयोग किया !
अगला लेखचैरिटेबल ट्रस्ट गरीबों को देगा सस्ता राशन।
[vc_row el_class="td-ss-row"][vc_column width="2/3"]
[/vc_column][/vc_row]