चम्बा ! एचआरटीसी बस दुर्घटना में 5 लोगो की मौत।

0
9471
- विज्ञापन (Article Top Ad) -

चम्बा ! आज सुबह करीव 6:45 मिनट पर पुलिस थाना सदर चम्बा में सूचना मिली कि गॉव चेहली के पास एक एचआरटीसी बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई है। उपरोक्त सूचना मिलते ही पुलिस थाना सदर चम्बा व पुलिस चौकी द्रडा का पुलिस दल मौका पर पहुंचा तो पाया कि एचआरटीसी बस नंबर एच पी 73-4621 जो देहरादून से चम्बा की तरफ को आ रही थी। उपरोक्त बस को नरेश कुमार सुपूत्र सुभाष निवासी ज्वाली (कांगड़ा)( 38 वर्ष) चला रहा था। बस में सवार सवारियों को दमकल विभाग व स्थानीय लोगों की सहायता से उठाकर पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज चम्बा ले जाया गया।

- विज्ञापन (Article inline Ad) -

अन्वेषण के दौरान यह पाया गया कि उपरोक्त दुर्घटना चालक की लापरवाही तथा तेज रफ़्तारी के कारण हुई है जिस पर उपरोक्त (चालक) के खिलाफ भारतीय दण्ड सहिन्ता की धारा 279, 337, 304ए के अंतर्गत पुलिस थाना सदर चम्बा में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। उपरोक्त बस नंबर एच पी 73-4621 हादसे में योगेश कुमार पुत्र कैलाश चंद निवासी बनगोटू डाकघर चम्बा उम्र 47 वर्ष , पूजा कुमारी पत्नी स्व० करण निवासी पकाटाला उम्र 28 वर्ष , राजीव कुमार पुत्र खंखो राम निवासी सलेड़ी नाली डाकघर रठियार (उम्र 37 वर्ष), मनी राम उर्फ नीलम पुत्र सुखदेव निवासी बकल डाकघर राड़ी (उम्र 33 वर्ष), दावत अली पुत्र शेर मोहमद निवासी दड़वा डाकघर डियूर तहसील सलूणी उम्र 30 वर्ष इन सभी की इस हादसे में मौत हो गयी है। ओर विपन कुमार पुत्र परस राम गॉव मिल्हा डाकघर डाकघर सिंगी (उम्र (26 वर्ष), सिया पुत्री सुखा सिंह निवासी पकाटाला (उम्र 7 साल), तमना पुत्री संजीव कुमार निवासी मियाडी गला (उम्र 13 साल), बबलू पुत्र सेठ राम निवासी राठी उम्र 27 वर्ष ,सुनील पुत्र प्रकाश चंद निवासी खडोट डाकघर गंगथ(कांगड़ा) उम्र 31 वर्ष ,दावत अली पुत्र शेर मोहमद निवासी डियूर (उम्र 30 वर्ष) , पंकज पुत्र जोधा राम निवासी प्रोमटा (मंगला) उम्र 24 वर्ष , सुखपाल पुत्र वीरेंद्र सिंह निवासी धुलड़ा(अमृतसर) उम्र 27 वर्ष , फारूक पुत्र जमला निवासी सतोली (डियूर) उम्र 32 वर्ष, देशो पुत्र सखरा गॉव चाकलो डाकघर लुड्डू (उम्र 61 वर्ष) ,भगत राम पुत्र बलदेव राम निवासी साहो डाकघर आयल (चुराह ) उम्र 30 वर्ष , ब्रज मोहन सिंह पुत्र कृष्ण सिंह निवासी धार (दूदरोट) , शुभम कुमार पुत्र कमल कुमार निवासी नगोड़ी (साच) उम्र 27 वर्ष, डोलमा देवी पत्नी चंदू राम निवासी मंगली (चुराह) 35 वर्ष , कमलेश कुमार पुत्र पूर्ण चंद निवासी मसरुण्ड (उम्र 38 वर्ष) , ललिता पुत्री राजकुमार निवासी सरोल( उम्र 22 वर्ष) ,लोकिन्द्र पुत्र सुंदर सिंह निवासी बडोना (रजेरा) उम्र 25 वर्ष, सरन सिंह पुत्र ज्ञानू राम निवासी ब्रेही उम्र 45 वर्ष, रुशाली मल्होत्रा सुपुत्री पवन मल्होत्रा निवासी हरदपुरा (उम्र 21 वर्ष), तनु पत्नी विपिन सिंह निवासी चुकरा (रजेरा) उम्र 25 वर्ष), कर्म चंद पत्नी दीवाना निवासी भडाठा (रुनुकोठी)(उम्र 9 वर्ष), हितेश डोगरा पुत्र सुभाष चंद निवासी कंधवाला (सलूणी) उम्र 22 वर्ष, मंजीत पुत्र हंस राज निवासी सेरी, बिटू पुत्र महाजन निवासी रोड़ी खुन्देल (भरमौर) (उम्र 25 वर्ष), विपन कुमार पुत्र कर्म सिंह निवासी रजेरा उम्र 30 वर्ष, कुणाल पुत्र सुनील कुमार निवासी ओबड़ी उम्र 20 वर्ष, अशोक कुमार पुत्र देसो निवासी चकला (लुड्डू) उम्र 43 वर्ष, चंदू राम पुत्र बाजीरु राम निवासी मंगली (तीसा)उम्र 35 वर्ष , दीपिका पुत्री चंदू राम निवासी मंगली (तीसा), लांबो देवी पत्नी देश राज निवासी चकला लुड्डू उम्र 60 वर्ष,अशोक कुमार पुत्र सुखदेव सिंह स्पेचा (भरमौर) उम्र 21 वर्ष, हर्शिता कालिया पुत्री चंदशेखर कालिया मोहल्ला कश्मीरी उम्र 21 वर्ष, बन्नू ठाकुर पुत्री जैसी राम निवासी धरवाला उम्र 18 वर्ष, योगिता पुत्री पूर्ण सिंह निवासी हाउस नंबर 69 सूरज पुर (कालका) उम्र 21 वर्ष गए सभी घायल हुए है।

प्रशासन की तरफ से सभी घायलों को फोरी राहत के तोर पर 10,000 रुपये दे दिए गए है। मोके पर उपायुक्त चम्बा ने भी घटनास्थल का जायजा लिया।

खबर के पिछले अपडेट को देखने के लिए क्लिक करे !

 

चम्बा । एचआरटीसी बस हुई दुर्घटनाग्रस्त – 4 लोगो की मौत।

- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

पिछला लेखलाहौल ! लाहौल के स्पीति घाटी में बनेगा आईस स्केटिंग रिंक !
अगला लेखसरकाघाट में “बाल गृह आश्रम” के बच्चों संग मनाई होली !