ज्वाली में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की धूम !

0
2283
- विज्ञापन (Article Top Ad) -

ज्वाली ! अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस रविवार को के के पैलस मे महिला एवं बाल विकास विभाग के सौजन्य से वाल विकास परियोजना अधिकारी नगरोटा सूरियां द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जवाली के विधायक अर्जुन ठाकुर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। विधायक अर्जुन ठाकुर के के.के. पैलस में पहुंचते ही सभी स्थानीय लोगों वह अधिकारियों द्वारा फूलमालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में विधायक अर्जुन ठाकुर द्वारा दीप प्रज्ज्वलित किया गया। इसके उपरांत वाल विकास परियोजना अधिकारी द्वारा मुख्य अतिथि विधायक अर्जुन ठाकुर को शाल टोपी व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।इस के उपरांत आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं वेटी है अनमोल के अन्र्तगत पांच लाख रुपए की एफडी लाभार्थियों को भेजी गई।संशकत महिला योजना के अंतर्गत 47पंचायतो में गठित संशकत महिला केंद्रों को इन केन्द्रों में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने के लिए संगीत वाद्य यंत्रों का वितरण किया गया।

- विज्ञापन (Article inline Ad) -

शिविर में जिला प्रशासन कांगड़ा द्वारा ‘ वेटी वचाओ वेटी पढाओ ‘ योजना के अंतर्गत शुरू किए गए “जीजिविषा ” कार्यक्रम का शुभारम्भ करते हुए नवविवाहिता दम्पतियों को जिला प्रशासन की तरफ से विदाई पत्र दिए गए। इस अवसर पर वाल विकास परियोजना नगरोटा सूरियां आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा केंद्रों में वर्ष 2019-20 के दौरान किए गए विभिन्न जनसंपर्क कार्यक्रमों की जानकारी मुख्य अतिथि विधायक अर्जुन ठाकुर के समक्ष रखने हेतु एक प्रर्दशनी के अतिरिक्त स्वयं सहायता समूहों द्वारा वनाए उत्पादों का प्रर्दशन भी किया गया।

कार्यक्रम में विधायक अर्जुन ठाकुर ने अपने सम्बोधन में महिलाओं के उत्थान के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर नारी शक्ति को नमन करता हूं जिसने समय समय पर हमारे समाज को संभारने और उसे दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है । उन्होंनेे कहा कि महिला हमेशा हमारी सांस्कृति का घ्वज वाहक रही है। किसी भी भूमिका में उनकी निस्वार्थ ,समर्पण और वलिदान को शब्दो में पिरोया नहीं जा सकता। ब्लाक नगरोटा सूरियां के 35महिला मंडलो को 15 हजार की दर से 5 लाख 25 हजार की राशि निधि से जारी की गई।

इस अवसर पर महिला कल्याण वोर्ड हिमाचल प्रदेश के सदस्य शीला विमान, मधु वाला, विनीता देवी, नगर पंचायत ज्वाली चियरमैन ममता देवी, परमजीत कौर, पार्षद राजकुमारी, मनोनीत पार्षद नीतू कुमारी, अमिता देवी, पार्षद दिपावली पगडोतरा, तहसीलदार संतराम नागर, भाजपा जिला महामंत्री राकेश बाजवा, भाजपा मंडल अध्यक्ष उत्तम धिमान, महामंत्री चैन सिंह , संदीप चीमा, योगराज मेहरा , सहित विभिन्न पंचायतों के 35महिला मंडल प्रधानों के अतिरिक्त विभागीय अधिकारियों ने भाग लिया।

- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

पिछला लेखकोटली के गाँव ननोत में महिला दिवस मनाया गया !
अगला लेख“जल जीवन मिशन” के अंतर्गत “हमारी बावड़ी सुरक्षित बावड़ी” पर बैठक का आयोजन !