जिलाध्यक्ष चंबा योगराज सहित समस्त पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने की खुशी जाहिर।

0
1593
रेखा चित्र
- विज्ञापन (Article Top Ad) -

चम्बा ! भाजपा प्रदेश महामंत्री त्रिलोक कपूर को कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र का प्रभारी व सरकार में उद्योग मंत्री विक्रम ठाकुर को कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र का पालक नियुक्त करने पर भाजपा जिलाध्यक्ष चंबा योगराज सहित समस्त पदाधिकारियों  व कार्यकर्ताओं ने खुशी व्यक्त की है। योगराज ने इसके लिए भाजपा के प्रदेश व राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है।

- विज्ञापन (Article inline Ad) -

उन्होंने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से कहा कि दोनों युवा नेताओं के मार्गदर्शन से जिला चंबा भाजपा मजबूत होगी। क्योंकि, दोनों के पास संगठन का काफी अधिक अनुभव है। उन्होंने जिला चंबा भाजपा की ओर से उक्त दोनों नेताओं को बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।

उन्होंने कहा कि दोनों नेताओं के नेतृत्व से पंचायत चुनावों के साथ 2022 के विधानसभा चुनावों में भाजपा जिला चंबा में पांचों सीटें जीतने का पूरा प्रयास करेगी तथा प्रदेश में दोबारा से मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व वाली सरकार बनेगी।

- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

पिछला लेखघुमारवीं ! सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा पहुंची !
अगला लेखसुंदरनगर ! एनएच 21 के बीच मैं डिवाइडर लगाने से व्यापारियों में भारी रोष !