धर्मपुर ! कांग्रेस के संधोल में धरना प्रदर्शन से बीजेपी में खलबली -जितेंद्र ठाकुर !

0
3813
फाइल चित्र
- विज्ञापन (Article Top Ad) -

मंडी ! धर्मपुर कांग्रेस द्वारा संधोल तहसील में 2 तारीख को केंद्रीय विद्यालय संधोल के भवन निर्माण के कार्य को लेकर बहुत बड़ा धरना प्रदर्शन किया गया था प्रदर्शन के बाद कांग्रेस ने प्रदेश सरकार भारत सरकार को कटघरे में लिया था। धरने पर धरना प्रदर्शन लोगों की भीड़ को देख कर धर्मपुर बीजेपी में खलबली मच गई। उसके बाद जल मंत्री के पुत्र अपना आपा खो चुके और अनाप-शनाप बयान बाजी कर रहे हैं धर्मपुर युवा कांग्रेस के अध्यक्ष जितेंद्र ठाकुर ने कहा कि भाजयुमो के प्रदेश महामंत्री रजत ठाकुर मान रहे हैं कि केंद्रीय विद्यालय संधोल फरवरी 2014 कांग्रेस सरकार के समय स्वीकृत हुआ था। भूमि हस्तांतरण एक के लिए डेढ़ वर्ष लगा तत्कालीन कांग्रेससरकार में सेरीकल्चर विभाग की भूमि केंद्रीय विद्यालय के नाम साढ़े 12 बीघा जमीन कर दी गई थी।

- विज्ञापन (Article inline Ad) -

अक्टूबर 2016 से लेकर अब तक 4 वर्ष को चले हो चुके हैं। रजत ठाकुर पहले तो आप बताओ केंद्र में आप की सरकार सांसद महोदय आपके हिमाचल सरकार भी आपकी फिर क्यों नहीं 2 साल से केंद्रीय विद्यालय का कार्य शुरू नहीं हो पाया क्रेशर को बचाने के लिए पर्दे के पीछे संधोल की जनता के साथ साजिशन रची जा रही है। जहां केंद्रीय विद्यालय का निर्माण होना था वहां पानी का टैंक पाइप लाइन को बिछाने के पीछे क्या मंशा है। अगर आईटीआई भवन निर्माण के लिए 5 करोड 2012 में बीजेपी की सरकार में स्वीकृत हुए थे तो2012 स लेकर भी 2017 कांग्रेस सरकार के समय भी ठाकुर महेंद्र सिंह धर्मपुर के विधायक थे ठाकुर महेंद्र सिंह जी ने आईटीआई भवन निर्माण के लिए धरना प्रदर्शन क्यों नहीं किया गया और विधानसभा में कितनी बार प्रश्न उठाया गया।

अगर लोगों के और नौजवानों के बारे में सोचा होता तो धरना प्रदर्शन करते या विधानसभा में प्रश्न पूछते रजत ठाकुर संधोल गांव के लिए सीवरेज की बात कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि संधोल गांव नहीं तहसील है इसमें 16 पंचायतें आती है लगभग 90 छोटे बड़े गांव आते हैं आर्यभट्ट डिग्री कॉलेज केंद्रीय विद्यालय आईपीएच विश्रामगृह संधोल लोक निर्माण विश्राम गृह ध्यानचंद खेल स्टेडियम के लिए एक करोड़ वीरभद्र सरकार द्वारा दिया गया था राजस्व भवन बहुत सारे कार्य कांग्रेस की सरकार के समय हुए हैं। सड़कों की बात करें तो रोपडी बगफल खेड़नाल से कम 40 सड़कों की स्वीकृत कांग्रेस के सरकार के समय हुई थी 52 सिलाई कढ़ाई के केंद्र चले थे आज वर्तमान सरकार ने उनको बंद कर दिया है, उन केंद्रों में हमारी माता बहनों सिलाई और कढ़ाई का काम सीख रही थी उनकी आजीवका चल रही थी। उन केंद्रों को बंद करके गरीब माता बहनों मार पड़ी है। फरवरी 1990 से लेकर आज तक ठाकुर महेंद्र सिंह धर्मपुर के विधायक रहे हैं । वह बताएं कि संधोल की जनता के लिए युवाओं के लिए ऐसा कौन सा बड़ा कार्य किया है। शिक्षा के क्षेत्र में स्वास्थ्य के क्षेत्र में दूसरे और क्षेत्रों में बड़ी सौगात क्षेत्र की जनता को दी हो स्कूल हो कॉलेज स्वास्थ्य इस सारी सुविधाएं कांग्रेस के सरकार के समय दी गई हैं। 

- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

पिछला लेखराजकीय उच्च पाठशाला ग्रौंडी में किया गया स्कूल प्रबंधन समिति की बैठक का आयोजन।
अगला लेखपुजारियों के साथ अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक की गई आयोजित।