देहरा में किया गया “विनाश बनाम विकास” के कार्यक्रम का आयोजन।

0
2292
- विज्ञापन (Article Top Ad) -

देहरा ! राजीव गांधी पंचायती राज संगठन द्वारा कांगड़ा जिले के देहरा में “विनाश बनाम विकास” के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के प्रदेश संयोजक दीपक राठौर जी व स्ह संयोजक हीरालाल ठाकुर जी, राजीव गांधी पंचायती राज संगठन प्रदेश सचिव कपिल शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। दीपक राठौर जी ने कहा कि राजीव गांधी पंचायती राज संगठन गांव-गांव में जाकर पदयात्रा शुरू करेगा ।

- विज्ञापन (Article inline Ad) -

राजीव गांधी पंचायती राज संगठन ने “विनाश बनाम विकास” के नाम का पदयात्रा के माध्यम से आंदोलन समस्त हिमाचल में छेड़ेगा । उन्होंने कहा कि दिल्ली के अंदर केन्द्र सरकार या केजरीवाल सरकार नफरत के माध्यम से राजनीतिक कर रही है ।और कांग्रेस सरकार सत्य,अहिंसा, और विकास के नाम पर शुरू से राजनीति करती आई है। हिमाचल प्रदेश पंचायती राज संगठन के प्रदेश संयोजक दीपक राठौर ने कहा कि पदयात्रा का यह आंदोलन जिला मंडी से शुरू होगा, जिसमें 68 विधानसभा क्षेत्रों में यह आंदोलन पदयात्रा के माध्यम से छेड़ा जाएगा। और उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हिंदू ,मुस्लिम ,भारत ,पाकिस्तान या अहिंसा और भारत के भोले भाले लोगों को बांटकर राजनीति करना चाहती है। और इसके विपरीत कांग्रेस सरकार सत्य ,अहिंसा और विकास के नाम पर राजनीति शुरू से ही करती आई है। और कांग्रेस पार्टी पिछले 73 वर्षों में विकास की बहुत बड़ी मिसाल सबसे पहले भारत में कांग्रेस पार्टी कार्यकाल के दौरान मंगल ग्रह में यान सफलता पूर्वक अंतरीक्ष में पहुंचा था। जो कि प्रथम प्रयास में ही अपनी कक्षा में स्थापित हो गया था। जिससे पूरे विश्व में भारत का नाम और सबसे बड़ी कामयाबी का डंका बजा था। परंतु इसके विपरीत आज हिंदुस्तान गृह युद्ध की स्थिति में आ चुका है ।जिस वजह से पूरे विश्व में भारत की किरकिरी हो रही है ।हिमाचल प्रदेश राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के संयोजक दीपक राठौर का यह कहना है ,उनकी विकास के मुद्दों की , पंचायती राज संस्थानों को मजबूर करने की ओर ग्राम सभाओं को ताकत देने की आवश्यक मांग है ,ताकि लोकतंत्र मजबूत हो सके। राजीव गांधी जी की यह सोच थी, कि लोकल सरकार की मजबूती के माध्यम से लोकतंत्र को मजबूत किया जाए ।लेकिन इसके विपरीत वर्तमान सरकार हिंसा और नफरत के माध्यम से लोकतंत्र को कमजोर करने का प्रयास कर रही है लोगों को धर्म के आधार पर बांटा जा रहा है

- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

पिछला लेखचम्बा ! सरू में लगाई गई शिक्षण अधिगम सामग्री की प्रदर्शनी।
अगला लेख!! राशिफल 5 मार्च, 2020 वीरवार !!

चम्बा ! नवरात्रों में नौ दिन अखंड जोत व पूजा अर्चना...

चम्बा ! 19 अप्रैल , ! पूरे देश में नवरात्रि का त्यौहार बड़ी धूमधाम से मनाया गया। चम्बा में भी जगह-जगह पर मंदिरों...