- विज्ञापन (Article Top Ad) -
सुन्नी ! शिमला ग्रामीण के विकासखंड बसंतपुर की ग्राम पंचायत घैणी की प्रधान रामप्यारी वर्मा, उप प्रधान गीता राम वर्मा, अन्य वार्ड सदस्य व भाजपा जिला शिमला कार्यकारिणी के सदस्य गिरीश भारद्वाज ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व सांसद सुरेश कश्यप द्वारा ग्राम पंचायत घैणी के विभिन्न विकास कार्यो के लिए 12 लाख रुपए स्वीकृत किए जाने पर आभार व्यक्त किया है। प्रधान रामप्यारी वर्मा ने बताया कि माननीय सांसद सुरेश कश्यप द्वारा पंचायत वासियों की मांग पर विभिन्न विकास कार्यो के लिए 7 लाख रुपए तथा माननीय मुख्यमंत्री द्वारा घैणी से पाहल पैदल पुल बनाने के लिए 5 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की गई है।
- विज्ञापन (Article inline Ad) -
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -