मंडी जिला में 3048 दिव्यांग लोगों को विशिष्ट पहचान पत्र जारी – ऋग्वेद ठाकुर !

0
2592
फाइल चित्र
- विज्ञापन (Article Top Ad) -

मंडी ! दिव्यांग जनों के कल्याण हेतु बनाए जा रहे विशिष्ट दिव्यांग पहचान पत्रों की प्रगति की समीक्षा बैठक बुधवार को उपायुक्त ऋग्वेद ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित हुई।
बैठक में ऋग्वेद ठाकुर ने बताया कि जिला में कुल 14499 दिव्यांग जनों में से अभी तक 5470 का पंजीकरण हो चुका है और इनमें से 3048 लोगों को विशिष्ट पहचान पत्र जारी किए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि दिव्यांग व्यक्तियों के लिए विशिष्ट दिव्यांग पहचान पत्र अत्यन्त लाभकारी हैं। इसके बिना भविष्य में दिव्यांग जनों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
यहां करवाएं पंजीकरण !!
उन्होंने बताया कि यह पहचान पत्र के लिए पात्र व्यक्ति लोकमित्र केन्द्र, आशा वर्कर तथा पंचायत सचिव से सम्पर्क कर अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। पंजीकरण के लिए चिकित्सा प्रमाण पत्र, आधार कार्ड व स्थाई निवास प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने होंगे।

- विज्ञापन (Article inline Ad) -

उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए कि पंजीकरण प्रक्रिया में तेजी लाएं ताकि सभी पात्र व्यक्तियों को ये पहचान पत्र जारी किए जा सकें।
उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह आशा कार्यकर्ताओं के माध्यम से 20 मार्च, 2020 तक उनके अधिकार क्षेत्र के सभी दिव्यांगों का पंजीकरण सुनिश्चित करें।
बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त आशुतोष गर्ग, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जीवानन्द चौहान, डॉ. दिनेश सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

पिछला लेखमंडी ! मेले और त्यौहार हमारी सांस्कृतिक परम्परा के परिचायक – प्रियंता शर्मा !
अगला लेखसुन्नी ! महाविद्यालय के पुस्तकालय में पुस्तक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।