चम्बा ! सुंडला पहुंचने पर किया गया अमित ठाकुर का जोरदार स्वागत।

0
2668
- विज्ञापन (Article Top Ad) -

चम्बा ! सुंडला पहुंचने पर भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष अमित ठाकुर का जोरदार स्वागत किया गया। भाजयुमो जिलाध्यक्ष के नेतृत्त्व में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने हलवा बांटकर खुशी जाहिर की। जिलाध्यक्ष विनायक रैणा ने संबोधन में चंबा को बड़ा दायित्त्व देने के लिये शीर्ष नेतृत्त्व का आभार जताया। उन्होने कहा कि यह सम्मान अमित जी का ही नहीं बल्कि चंबा के उस हर आम कार्यकर्ता का सम्मान है जो जान से पार्टी के लिए कार्य कर रहे हैं। चंबा के युवाओं के लिए भी यह गौरव का क्षण है। इससे पूर्व बनीखेत नाग मंदिर में दर्शन किए।

- विज्ञापन (Article inline Ad) -

प्रदेशाध्यक्ष ने इस मौके पर सभी कार्यकर्ताओं के धन्यवाद के साथ सभी पुराने वरिष्ठ भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं को भी याद किया। इस मौके पर युवा मोर्चा के महामंत्री अनिल, रविंद्र, उपाध्यक्ष विक्रम, चंद्र प्रकाश, रितेश राणा, हिमांशु पठानिया, राकेश शर्मा, राजन चौधरी सैकड़ों भाजयुमों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

पिछला लेखभरमौर उपमंडल में आयोजित की गई राजस्व विभाग की मासिक समीक्षा बैठक।
अगला लेखचम्बा जिला के सरकारी और निजी स्कूलों में रहेंगे 175 परीक्षा केंद्र।