जवाली ! मौसम की तबदीली के साथ ही बच्चों में बीमारियों भी बढ़ रही हैं।

0
4281
- विज्ञापन (Article Top Ad) -

जवाली ! मौसम की तबदीली के साथ ही बच्चों में बीमारियों भी बढ़ रही हैं। सिविल अस्पताल जवाली में रोजाना 60 से 70 बच्चे उपचार हेतु आ रहे हैं जोकि निमोनिया, दस्त, उल्टी या अन्य बीमारियों से ग्रस्त हैं। मौसम की एकदम हुई तबदीली के कारण बच्चों में बीमारी की आशंका बढ़ रही है। सिविल अस्पताल जवाली में शिशु रोग विशेषज्ञ की नियुक्ति होने से बच्चों को जवाली में ही चिकित्सा सुविधा मिल रही है। इससे पहले बच्चों को इलाज के लिए नूरपुर या टांडा में भटकना पड़ता था। डॉ संजीव ने कहा कि रोजाना अस्पताल में 60-70 बच्चे निमोनिया, उल्टी, दस्त व बुखार से पीड़ित आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि मौसम की तबदीली के कारण यह बीमारियां फैल रही हैं। उन्होंने कहा कि माता-पिता बच्चों के हाथ बार-बार धुलवाएं तथा संतुलित आहार दें। उन्होंने कहा कि तली हुई चीजों से बच्चों को दूर रखें।

- विज्ञापन (Article inline Ad) -
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

पिछला लेखलाहौल ! लाहौल घाटी की सड़के काफी हद तक दरुस्त कर दी गई !
अगला लेखमंडी ! प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के प्रयास रंग लाने लगे !