सतपाल सत्ती ने अनुराग ठाकुर के खिलाफ किए गए प्रदर्शन के तरीके को शर्मनाक बताया।

0
2667
फाइल चित्र
- विज्ञापन (Article Top Ad) -

ऊना ! भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती ने कहा कि राष्ट्र विरोधी ताकतों के खिलाफ पूरे देश में उबाल है। दिल्ली में गोली चलने की घटना निंदनीय है, लेकिन इसकी वजह भी तलाशनी होगी। क्यों बिना किसी आपराधिक रिकॉर्ड वाले युवा हथियार उठाने को मजबूर हो रहे हैं। रविवार को प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि इन घटनाओं को केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर के बयान से जोड़ना गलत है। उन्होंने कहा कि शाहीनबाग में एक मुख्य सड़क को रोके हुए 45 दिन हो गए। क्या यही अभिव्यक्ति की आजादी है। अगर इसी तरह का विरोध संघ या बहुसंख्यक करते तो आजादी खतरे में पड़ जाती है।

- विज्ञापन (Article inline Ad) -

उन्होंने शिमला में कांग्रेस द्वारा अनुराग ठाकुर के खिलाफ किए गए प्रदर्शन के तरीके को शर्मनाक बताया। सत्ती ने मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के पहले बजट को संतुलित बताते हुए इसे हर वर्ग के लिए हितैषी करार दिया।

- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

पिछला लेख!! राशिफल 3 फरवरी, 2020 सोमवार !!
अगला लेख“सी-टेट” के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू !