धर्मपुर ! प्रकाश चंद तीसरी बार बने धर्मपुर कांग्रेस के अध्यक्ष।

0
1248
- विज्ञापन (Article Top Ad) -

 धर्मपुर विधानसभा की राजनीति मे पिछले 20 वर्षों से सक्रिय प्रकाश चंद एक जाना माना परिचित चेहरा है वर्ष 1998 से राजनीति मैं सक्रिय प्रकाश चंद खुद में एक अलग पहचान रखते हैं प्रकाश चंद दो बार स्वयं पंचायत के प्रधान वह वर्तमान में इनकी पत्नी ग्रौडू (गदीधार) पंचायत की प्रधान है प्रकाश चंद वर्ष 2010 से ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष रहे और 2019 मैं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बने प्रकाश चंद जुझारू व कर्मठ लीडर है विकट से विकट परिस्थितियों में भी प्रकाश चंद के बूथ से कांग्रेस को लीड ही मिली है इससे कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है प्रकाश चंद ने कहा कि संगठन को मजबूत करने के का प्रयास करेंगे प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने प्रकाश चंद को धर्मपुर कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया है वही प्रकाश चंद ने अध्यक्ष बनने के बाद कहा कि जो भरोसा प्रदेश अध्यक्ष व धर्मपुर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता चंद्रशेखर जी ने उन पर जताया है उस पर खरा उतरेंगे उन्होंने कहा की कांग्रेस पार्टी को फिर से धर्मपुर विधानसभा में स्थापित करने के लिए वे काम करेंगे और भाजपा के आईपीएच मंत्री की नीतियों का पर्दाफाश करेंगे उन्होंने अपनी नियुक्ति पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर धर्मपुर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता चंद्रशेखर जी का आभार व्यक्त किया है !

- विज्ञापन (Article inline Ad) -

उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए दिन रात काम करेंगे प्रकाश चंद पंचायती राज विभाग से जुड़े रहे हैं इसके अलावा गुरु गद्दी घर पंचायत के दो बार प्रधान रह चुके हैं ओजस्वी वक्ता प्रकाश चंद किसान परिवार मैं एक स्वीकार्य व्यक्तित्व के रूप में अपनी अलग पहचान रखते हैं और कांग्रेस पार्टी मैं ठेठ आदर्शवादी राजपूत नेता के रूप में जाने जाते हैं इस बार धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में प्रकाश चंद फिर अहम भूमिका में होंगे इसका एहसास उन्होंने करवा दिया है यह बात प्रकाश चंद के विरोधी भी मानते हैं के कांग्रेस में उनकी तरह का तेज तरार ओजस्वी मीडिया फ्रेंडली चेहरा कोई और नहीं है आने वाले समय में राजनीति क्या करवट लेती है यह तो देखने वाली बात होगी लेकिन प्रकाश चंद एक बार फिर फिनिक्स की तरह जी उठे हैं।

- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

पिछला लेखसुंदरनगर ! स्कूल ध्वाल में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से मनाया !
अगला लेखसुंदरनगर में नामधारी संगत के द्वारा आज नगर कीर्तन और शोभायात्रा निकाली गई !