चंबा-भरमौर मार्ग को छोटे वाहनों की आवाजाही के लिए किया गया बहाल।

0
1944
- विज्ञापन (Article Top Ad) -

 चम्बा ! चंबा-भरमौर हाईवे पर जगह-जगह भारी भूस्खलन होने के कारण वाहनों की आवाजाही 24 घण्टे बाद शनिवार को बहाल की गई। हाईवे पर बग्गा, रजेरा, बकाणी, जांघी और लाहल में भूस्खलन होने से सैकड़ों यात्री फंस गए हैं। लाहल में बड़े वाहनों के लिए मार्ग को बहाल करने के प्रयास जारी है। शुक्रवार को भी जगह-जगह मार्ग बंद होने के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं भरमौर-पठानकोट हाईवे बालू से लेकर पठानकोट तक 24 घंटे के बाद बहाल हुआ। इसके चलते लोगों ने राहत की सांस ली। यह मार्ग शुक्रवार सुबह लाहल के समीप अवरुद्ध हो गया था। यहां पूरा दिन यहां पहाड़ी से भूस्खलन जारी रहा। इस कारण एनएच प्राधिकरण को मार्ग बहाल करने में दिक्कतें पेश आई। शनिवार को मौसम साफ रहने के बाद सुबह दस बजे मार्ग भरमौर से पठानकोट के लिए बहाल हुआ।

- विज्ञापन (Article inline Ad) -

विभाग के मुताबिक देर शाम तक मार्ग छोटे वाहनों के लिए बहाल हो सकता है। एनएच प्राधिकरण चंबा के अधिशाषी अभियंता राजिंद्र शेखड़ी ने बताया कि भरमौर से पठानकोट हाईवे सुबह 11 बजे के करीब बहाल कर दिया गया। उन्होंने कहा कि लाहल में भूस्खलन हो रहा था। शनिवार को मौसम खुलने के बाद मार्ग को कड़ी मशक्कत के बाद बहाल किया गया। उन्होंने बताया कि चंबा से भरमौर के लिए सड़क विभिन्न स्थानों पर अवरुद्ध है। इसे खोलने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। बग्गा के समीप सड़क को काफी नुकसान पहुंचा है। यहां छोटे वाहनों की आवाजाही बहाल करने के मार्ग दुरुस्त किया जा रहा है।

- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

पिछला लेखमंडी ! सीआरसी सुंदरनगर को ग्रांट ना मिलने के कारण दिव्यांग को करना पड़ रहा मुश्किलों का सामना !
अगला लेखसुंदरनगर ! लोग बर्फबारी के बाद अब आधार कार्ड अपडेशन की समस्या से भी जूझने को मजबूर !