नालागढ़ के 22 किसान प्राकृतिक खेती के लिए हरियाणा में सीखेंगे गुर !

0
1926
- विज्ञापन (Article Top Ad) -

प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना के अंतर्गत विकास खंड नालागढ़ के 22 किसानों का एक समूह प्राकृतिक खेती की विभिन्न विधियों के बारे में प्रशिक्षण हासिल करने के लिए हरियाणा राज्य के गुरुकुल प्राकृतिक खेती फार्म हाउस के लिए रवाना हुआ। इस 22 सदसयीय कृषक समूह को उपमंडलाधिकारी (ना) नालागढ़ प्रशांत देषटा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस इस अवसर पर प्रशांत देषटा ने बताया कि विकास खंड नालागढ़ के किसानों का यह समूह 29 से 31 जनवरी तक हरियाणा स्थित गुरुकुल प्राकृतिक खेती फार्म हाउस में डॉक्टर सुभाष पारलेकर प्राकृतिक खेती तकनीक पर आधारित खेती की विभिन्न तकनीकों के बारे में व्यावहारिक जानकारी हासिल करेगा।

- विज्ञापन (Article inline Ad) -

उन्होंने बताया कि इस प्रशिक्षण एवं भ्रमण कार्यक्रम के दौरान किसानों को प्राकृतिक खेती की विभिन्न तकनीकों के साथ-साथ भारतीय नस्ल की विभिन्न देसी गायों की नस्लों के बारे में भी जानकारी दी जाएगी।विषयवाद विशेषज्ञ कृषि विभाग प्रेमचंद ठाकुर ने बताया कि इस कृषि प्रशिक्षण एवं भ्रमण कार्यक्रम में शामिल सभी किसान पहले से ही प्राकृतिक खेती पर आधारित कृषि व्यवसाय से जुड़े हुए हैं तथा वर्तमान में प्राकृतिक विधि से विभिन्न प्रकार की सब्जियां व दलहनी फसलें उगा रहे हैं। उन्होंने बताया कि विकासखंड नालागढ़ के अंतर्गत कृषि विभाग द्वारा इससे पहले करीब 900 किसानों को इस प्रकार का प्रशिक्षण दिया जा चुका है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में विकासखंड नालागढ़ 590 किसान डॉक्टर सुभाष पालेकर प्राकृतिक खेती तकनीक पर आधारित खेती कार्य को अंजाम दे रहे हैं तथा भविष्य में कृषि विभाग का यह प्रयास है कि ज्यादा से ज्यादा किसान प्राकृतिक खेती को अपनाएं।

- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

पिछला लेखआरेाग्य भारती द्वारा बरोटीवाला स्कूल में किशोरी स्वस्थ्य संगोष्ठी का आयोजन !
अगला लेखनालागढ़ में कोरम अधूरा, अब 30 को नगर परिषद अध्यक्ष का चुनाव !