चम्बा ! भारी बर्फबारी से गिरी एक मकान की छत।

0
1575
प्रत्यक्षदर्शी - चित्र प्रत्यक्षदर्शी - चित्र
प्रत्यक्षदर्शी - चित्र प्रत्यक्षदर्शी - चित्र
- विज्ञापन (Article Top Ad) -

चम्बा ! विकास खंड सलूणी की ग्राम पंचायत बाड़का के विरोला गांव में भारी बर्फबारी से एक मकान की छत गिर गई। जिससे दो कमरे में रखा सामान दब गया। गनीमत रही कि जिस दौरान मकान की छत गिरी उस दौरान कमरे में कोई नहीं था, अन्यथा जान का भी नुकसान हो सकता था। बुधवार सुबह करीब सात बजे विरोला गांव निवासी हेम राज पुत्र प्रेम लाल जब अपने नए घर के किचन से बाहर निकला तो उसके साथ वाले घर से घर की छत को लगे स्लीपर टूटने की आवाज आई।

- विज्ञापन (Article inline Ad) -

प्रभावित हेम राज ने आस पड़ोस के लोगों व वार्ड सदस्य सुभाष कुमार के साथ मिलकर मलबे के नीचे दबा सामान बाहर निकाला। छत टूटने के बाद नए घर के दो कमरों में भी दरारे आ गई। जिससे हेमराज को काफी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। हेमराज ने सामान को निकालकर छत को तिरपाल से ढक दिया ताकि बारिश के पानी से नए घर की दीवारों को नुकसान न हो। उक्त विरोला गांव के अलावा इसी पंचायत के चिरोटी गांव में भी एक गौशाला बर्फबारी की भेंट चढ़ गई। भारी बर्फबारी के कारण मंगलवार देर रात गौशाला की छत टूट गइ्र। जिससे गौशाला में बांधे गए दो गाय, भेड़ बकरी दब गए।

- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

पिछला लेखजवाली ! रोगी कल्याण समिति जवाली की बैठक बुधवार को सिविल अस्पताल जवाली में हुई !
अगला लेखघनाहाट्टी ! जीव जंतु कल्याण पखवाड़े का शुभारंभ किया गया !
[vc_row el_class="td-ss-row"][vc_column width="2/3"]
[/vc_column][/vc_row]