घनाहाट्टी ! जीव जंतु कल्याण पखवाड़े का शुभारंभ किया गया !

0
1668
- विज्ञापन (Article Top Ad) -
घनाहाट्टी ! पशु पालन विभाग हिमाचल प्रदेश के सौजन्य से  शिमला ग्रामीण के घनाहाट्टी पशुपालन परिसर में बुधवार को जीव जंतु कल्याण पखवाड़े का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी धामी डॉ.  एचके वर्मा ने की। डॉ. एचके वर्मा ने जीव जंतु कल्याण दिवस/पखवाड़े का महत्व बताते हुए, पशु क्रूरता रोकने तथा जीव जंतु कल्याण पर विस्तृत व्याख्या  करते हुए विभाग चलाई जा रही जीव जंतु कल्याण योजनाओं और गतिविधियों की जानकारी दी। पशु चिकित्सा अधिकारी सुन्नी डॉ मधुर गुप्ता ने पशु पोषण,पशु स्वास्थ्य,पशु प्रजनन एवं पशु प्रबंधन पर विस्तृत जानकारी के साथ पशु कल्याण का महत्व बताया व आवारा जानवरों की समस्या उसके निदान एवं समाधान पर विस्तृत जानकारी देते हुए पशु पंजीकरण पर चर्चा की। डॉ अक्षय धवन ने रेबीज बीमारी पर विस्तृत जानकारी देते हुए उस से बचने के तरीके बताए। डॉ प्रीति भाटिया ने पशुओं के टीकाकरण एवँ बीमारियों की रोकथाम एवम उपचार पर विस्तृत जानकारी दी
विभाग के अधिकारियों ने एनजीओ से आग्रह किया कि लोगों को समझाया जाए कि वो अपने पशुओं को सड़क पर ना छोड़ें और पशु क्रूरता को कम किया जाए। कार्यक्रम में उपस्थित एनजीओ की तरफ से सुझाव आया कि आपातकाल के समय सरकार द्वारा चारे के लिए विभाग द्वारा योजना बनाई जाए, जंगलों में पशु चारे वाले घास एवं पेड़ लगाए जाएं, चीड़ के पेड़ों को उगाना बन्द किया जाए, गौ सदनों को सरकार द्वारा उचित धन एवं फीड मुहैया करवाई जाए।
कार्यक्रम में वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी धामी डॉ.  एचके वर्मा,पशु चिकित्सा अधिकारी सुन्नी डॉ मधुर गुप्ता, पशु चिकित्सा अधिकारी दारगी डॉ प्रीति भाटिया, पशु चिकित्सा अधिकारी खलग डॉ.अक्षय धवन सहित विभाग के  लगभग 30 पशु पालन सहायक, पशु औषधि योजक एवं एनजीओ की तरफ से ऋतु शर्मा और ललित शर्मा ने भाग लिया।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

पिछला लेखचम्बा ! भारी बर्फबारी से गिरी एक मकान की छत।
अगला लेखसुन्नी ! द्वितीय शिमला ग्रामीण क्रिकेट गोल्ड कप स्टेट टूर्नामेंट का आयोजन 30 जनवरी से !

शिमला ! लोकायुक्त ने राज्यपाल को वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की !

हिमाचल प्रदेश के लोकायुक्त न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) चन्द्र भूषण बरोवालिया ने आज राजभवन में राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल को वर्ष 2023 की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत...