मंडी ! पीड़िता खुशबू के साथ हुई क्रुरता की रोंगटे खड़े कर देने वाली दास्तान।

0
3198
- विज्ञापन (Article Top Ad) -

मंडी ! एक इंसानियत के नाते पीड़ित बहना का हाल जानने कुल्लू अस्पताल पहुंचे। बेटी बचाओ व महिला कल्याण समिति की टीम भी साथ थी। इनके साथ हुई क्रुरता को बयान नहीं कर सकते जो इन्होने हिम्मत करके हमारे साथ सांझा की। हम इतना ही कहेंगे कि पीड़ित को इंसाफ मिले। इंसानियत की सभी हदें पार कर प्रताड़ित करने व वीडियो वायरल होने के उपरांत माननीय मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कड़ा संज्ञान लिया है। वहीं इस मामले की गंभीरता को देखते हुए वन मंत्री गोविंद ठाकुर भी महिला के मायके वालों के संपर्क में हैं और पलपल की खबर रखे हुए हैं। वहीं कई समाज सेवी व संस्थाएं पीड़िता से मिलने पहुंची। हैवी ड्राइविंग लाइसेंस वाली यह बहादुर महिला टू व्हीलर से फोर व्हीलर को फर्राटेदार दौड़ाती है। लेकिन दुनियादारी के चक्रव्यूह में जकड़ कर आज स्वयं प्रताड़ना का शिकार हुई है।

- विज्ञापन (Article inline Ad) -

26 जनवरी को पूरी रात प्रताड़ना का शिकार हुई खुशबू ने हिम्मत दिखाते हुए दूसरी मंजिल से छलांग लगाकर अपने आपको दरिंदो की कैद से मुक्त किया। जैसे कैसे अपने मायके पहुंची और पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई। महिला के साथ हुई क्रुरता को लेकर चारों ओर से दोषियों को कड़ी सजा की मांग उठ रही है। वहीं पुलिस मामला दर्ज कर दोषियों को गिरफ्तार करने के बाद आगामी करवाई में जुट गई है।

- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

अगला लेख!! राशिफल 29 जनवरी, 2020 बुधवार !!