- विज्ञापन (Article Top Ad) -
हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार को लगभग 1 लाख 80 हजार कर्मचारियों को नया पे स्केल मिलेगा। अब विभागों के करीब 20 हजार कर्मचारियों को यह पे स्केल देना शेष रह जाएगा। इस पर अभी इन कर्मचारियों की ओर से नए वेतन के लिए तीनों विकल्प सुझाए गए थे। लगभग 10 फीसदी कर्मचारियों को अभी नया वेतन नहीं दिया जा सकेगा। इन्हें विकल्प देने के लिए 15 अप्रैल का अतिरिक्त समय दिया गया है। कर्मचारियों को 2.25, 2.59 के गुणकों के अलावा 15 फीसदी वृद्धि का तीसरा विकल्प दिया गया है। अतिरिक्त मुख्य सचिव वित्त प्रबोध सक्सेना ने विकल्प सुझाने के लिए अब नई अंतिम तिथि 15 अप्रैल 2022 तय की है। सक्सेना ने इस संबंध में सभी प्रशासनिक सचिवों, विभागाध्यक्षों, उपायुक्तों और पुलिस अधीक्षकों को आदेश दिए हैं कि वे हिमाचल प्रदेश सिविल सेवाएं (संशोधित वेतन) 2022 के तहत 15 अप्रैल तक अपने विकल्प सुझाव सकते हैं। नया वेतनमान जारी करने की अधिसूचना जारी होने के बाद पहली बार कर्मचारियों को दो विकल्प दिए गए थे। ये 2.25 और 2.59 के गुणक के थे। इसे 11 फरवरी तक बढ़ाया गया। कर्मचारियों की ओर से मांग उठाए जाने के बाद उनके लिए 15 फीसदी वेतन बढ़ोतरी का तीसरा विकल्प दिया गया।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -