- विज्ञापन (Article Top Ad) -
हमीरपुर , 15 सितंबर ! हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिला में इंसानियत को शर्मशार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां पर ससुरालियों ने विवाहिता महिला को बाल काट मुंह काला कर घुमाया है। मामले में भोरंज थाना पुलिस केस दर्ज का छानबीन शुरू की। यह घटना 15 दिन पहले की बताई जा रही है। मामले के तूल पकड़ने के बाद पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे हैं। इस मामले में विवाहिता के शुक्रवार को भोरंज थाना में बयान दर्ज किए गए है। बताया जा रहा है कि इस मामले में जल्द ही आरोपियों की गिरफतारियां हो सकती है। फिलहाल पीडि़ता महिला का मेडिकल करवाने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। मामले में 15 दिन बीत जाने के बाद केस दर्ज न होने पर स्थानीय पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठ रहे है। हालांकि यह कहा जा रहा है कि घटना सामने के बाद दोनों पक्षों में समझौता होने पर यह केस दर्ज नहीं हो पाया है। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है जिसमें स्पष्ट दिखाई दे रहा है कि महिला के बाल काट मुंह कर काला कर उसे गांव में घुमाया गया है। 15 दिन के बाद आखिकरकार पीडि़ता ने भोरंज थाना में पहुंच कर शिकायत दर्ज करवाई है। बताया यह जा रहा है कि पीडि़ता महिला अपने घर वालों को बिना बताए घर छोड़ कर चली गई थी। तीन चार माह के बाद जब महिला वापस घर लौटी तो ससुराल पक्ष के लोगों ने उसके बाल काट कर कर मुंह को काला कर गांव में घुमाया। जिसका वीडियो भी रिकार्ड किया गया है। एसपी हमीरपुर डा आकृति शर्मा** ने कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से वीडियो पुलिस के संज्ञान में आया है। मामले में भोरंज थाना में एफआईआर दर्ज की गई है। महिला के बयान दर्ज किए जा रहे है। मामले में कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सीआरपीसी 154 सी के तहत महिला का बयान दर्ज किया गया है। महिला का कहना है कि 31 अगस्त को पांच बजे उसके घर में यह बदसलूकी की गई है। मामले में महिला की शिकायत पर परिवार के लोगों और कुछ गांव वालों केस दर्ज किया गया है।
हमीरपुर , 15 सितंबर ! हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिला में इंसानियत को शर्मशार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां पर ससुरालियों ने विवाहिता महिला को बाल काट मुंह काला कर घुमाया है।
मामले में भोरंज थाना पुलिस केस दर्ज का छानबीन शुरू की। यह घटना 15 दिन पहले की बताई जा रही है। मामले के तूल पकड़ने के बाद पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे हैं। इस मामले में विवाहिता के शुक्रवार को भोरंज थाना में बयान दर्ज किए गए है।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
बताया जा रहा है कि इस मामले में जल्द ही आरोपियों की गिरफतारियां हो सकती है। फिलहाल पीडि़ता महिला का मेडिकल करवाने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। मामले में 15 दिन बीत जाने के बाद केस दर्ज न होने पर स्थानीय पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठ रहे है।
हालांकि यह कहा जा रहा है कि घटना सामने के बाद दोनों पक्षों में समझौता होने पर यह केस दर्ज नहीं हो पाया है। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है जिसमें स्पष्ट दिखाई दे रहा है कि महिला के बाल काट मुंह कर काला कर उसे गांव में घुमाया गया है।
15 दिन के बाद आखिकरकार पीडि़ता ने भोरंज थाना में पहुंच कर शिकायत दर्ज करवाई है। बताया यह जा रहा है कि पीडि़ता महिला अपने घर वालों को बिना बताए घर छोड़ कर चली गई थी।
तीन चार माह के बाद जब महिला वापस घर लौटी तो ससुराल पक्ष के लोगों ने उसके बाल काट कर कर मुंह को काला कर गांव में घुमाया। जिसका वीडियो भी रिकार्ड किया गया है।
एसपी हमीरपुर डा आकृति शर्मा** ने कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से वीडियो पुलिस के संज्ञान में आया है। मामले में भोरंज थाना में एफआईआर दर्ज की गई है। महिला के बयान दर्ज किए जा रहे है। मामले में कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
सीआरपीसी 154 सी के तहत महिला का बयान दर्ज किया गया है। महिला का कहना है कि 31 अगस्त को पांच बजे उसके घर में यह बदसलूकी की गई है। मामले में महिला की शिकायत पर परिवार के लोगों और कुछ गांव वालों केस दर्ज किया गया है।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -