- विज्ञापन (Article Top Ad) -
हमीरपुर ! हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने हमीरपुर दौरे के दौरान हाल ही में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा की गई घोषणाओं पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि चुनाव हारने के बाद प्रदेश भाजपा सरकार को अक्ल आई है। प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर सर्किट हाउस हमीरपुर में मीडिया कर्मियों से रूबरू हो रहे थे। इस दौरान उन्होंने सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि हाल ही में चुनाव हारने के बाद प्रदेश सरकार को अक्ल तो आई है लेकिन चुनावी वर्ष में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर अब क्या कर पाएंगे। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की तरफ से जो भी घोषणाएं की गई हैं वह कर्मचारियों को खुश करने के लिए की गई हैं। पिछले 4 बरस में सरकार कुछ नहीं कर पाई है। सरकार कर्जे में चल रही है ऐसे में इन घोषणाओं को मुख्यमंत्री कैसे पूरा करेंगे पहले वह यह जरूर बताएं। उन्होंने कहा कि सरकार से नाराज चल रहे वर्ग को खुश करने का प्रयास किया जा रहा है लेकिन जमीनी स्तर पर इन घोषणाओं को सरकार नहीं उतार पाएगी. चुनावी साल में लोगों को भ्रमित करने के लिए यह घोषणाएं की जा रही है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की धर्मपुर क्षेत्र को संसदीय क्षेत्र मंडी में शामिल करने की दलील पर पीसीसी चीफ कुलदीप राठौर ने कहा कि भाजपा पहले से ही क्षेत्रवाद को बढ़ावा देती आई है। ऊपरी हिमाचल और निचले हिमाचल को लेकर भाजपा पूर्व में भी राजनीति करती रही है। यह मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का चुनावी स्टंट है इससे ज्यादा वह इस पर कुछ नहीं बोल सकते हैं। सांसद प्रतिभा सिंह के दिल्ली दौरे और उनके साथ प्रदेश कई कांग्रेसी नेताओं के दिल्ली में हाजिरी पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी एकजुट है। सांसद प्रतिभा सिंह ने घर पर भी प्रति भोज रखा था जिसमें प्रदेश के सभी कांग्रेसी नेता भी शामिल हुए थे। पदयात्रा के कार्यक्रमों के चलते वह उनकी शपथ ग्रहण समारोह में नहीं जा पाए हैं लेकिन प्रदेश के कई कांग्रेसी नेताओं ने इसमें भी शिरकत की है। कांग्रेस पार्टी में गुटबाजी की बात महज दुष्प्रचार है।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -