- विज्ञापन (Article Top Ad) -
सोलन ! मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के 2 सितंबर के दून हल्के के दौरे को लेकर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप ने जायजा लिया। प्रगतिशील हिमाचल के 75 वर्ष पर होने वाले प्रत्येक विधानसभा में होने वाले कार्यक्रम के तहत 2 सितम्बर को यह कार्यक्रम बरोटीवाला में होना निश्चित हुआ है। दोपहर 1 बजे मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर बरोटीवाला पहुंचेंगे। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप ने मण्डल के प्रमुख लोगों से वार्तालाप कर जायजा लिया। हल्के के विधायक परमजीत सिंह ने बताया कि मंडल प्रशासन के साथ मिलकर इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूरी तरह प्रयासरत है। करीब इस कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा कार्यकर्ता व लोग शामिल होंगे। जिसके लिए घर घर जाकर प्रचार किया जा रहा है। सात हजार लोगों को लाने का प्रयास किया जा रहा है। प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि प्रदेश में भाजपा के पंख में माहौल है और सरकार भाजपा की ही ही बनेगी। इस अवसर पर भाजपा के उपाध्यक्ष एवम खादी नॉर्द के वाईस चेयरमैन पुरुषोत्तम गुलेरिया ने सगठन से जुड़े बिषयों पर विस्तार से चर्चा की। गुलेरिया ने कहा कि कार्यकर्ता अपने अपने बूथो पर कार्य कर सगठन को मजबूत करें। इस अवसर पर जल प्रबंधन बोर्ड के उपाध्यक्ष दर्शन सैनी, गौ सेवा आयोग के वाइस चेयरमैन अशोक शर्मा,पूर्व विधायक विनोद चंदेल,मण्डल अध्यक्ष बलबीर ठाकुर,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गोपाल ठाकुर, डी आर चंदेल,महामंत्री कश्मीरी लाल धीमान,राज कुमार चौधरी,गुलजारी लाल,वीरेंदर चौधरी उपस्थित रहे।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -