- विज्ञापन (Article Top Ad) -
सोलन ! सोलन नगर निगम में कांग्रेस ने कब्जा जमा लिया है। पूनम ग्रोवर को मेयर और राजीव कौड़ा को डिप्टी मेयर बनाया गया है। चुनाव के लिए नगर निगम परिसर में आज दूसरी बैठक आयोजित की गई। पहली बैठक में भाजपा के सभी सात पार्षद गायब रहे थे जिस वजह से कोरम पूरा नहीं हो पाया था। जिला प्रशासन की अध्यक्षता में मेयर, डिप्टी मेयर का चुनाव हुआ। 17 पार्षदों वाले सोलन नगर निगम में कांग्रेस के नौ, भाजपा के सात और एक निर्दलीय पार्षद की जीत हुई थी। उप महापौर के पद पर भी यहां कांग्रेस के ही पार्षद राजीव कौड़ा को चुना गया। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि पार्टी ने तय किया है कि पूनम ग्रोवर पहले ढाई वर्ष और उसके बाद सरदार सिंह ठाकुर अगले ढाई वर्ष तक महापौर होंगे। गौरतलब है कि नगर निगम सोलन में बहुमत के बावजूद कांग्रेस के लिए अपना मेयर और डिप्टी मेयर बनाना किसी अग्निपरीक्षा से कम नहीं था। कई दिनों से पार्षदों की सदस्यता को लेकर जोड़-तोड़ चल रही थी। कांग्रेस की जीती बाजी को पलटने के लिए भाजपा भी पूरी ताकत लगा रही थी। भितरघात के डर से कांग्रेस ने अपने 9 पार्षदों को शिमला के समीप शोघी स्थित रिसॉर्ट में ठहराया था। खुफिया कर्मी इन पार्षदों को ढूंढते भी रहे। कोई कहे कि पार्षद शोघी के रिसॉर्ट में हैं जहां का उन्होंने फोटो भी शेयर किया, तो कोई कहे कि वे मशोबरा में हैं। यह पहेली ही बनी रही। सूत्रों के अनुसार सीएम कार्यालय के अधिकारी भी इसमें दिलचस्पी दिखाते रहे। पार्षद रिसॉर्ट के बाहर फोटो खिंचवाते रहे।मंगलवार को सोलन में हुए शपथ समारोह में भाजपा का कोई भी पार्षद नहीं पहुंचा था। कांग्रेस ने अपने सभी पार्षदों को शपथ दिलाकर फिर से शोघी स्थित एक रिसॉर्ट में नजरबंद कर दिया था। यहां किसी भी बाहरी व्यक्ति को आने की अनुमति नहीं थी। पहली बार सोलन नगर निगम बना है। यहां चुनाव में पसीना बहाने के बावजूद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और चुनाव प्रभारी रहे भाजपा विधायक डॉ. राजीव बिंदल का जादू नहीं चल सका। भाजपा क्रॉस वोटिंग के दम पर दोनों पदों पर कब्जा करने की फिराक में थी, लेकिन कांग्रेस ने अपने नौ पार्षदों को एकजुट रखकर सत्तारूढ़ राजनीतिक दल को करारा झटका दिया है।
सोलन ! सोलन नगर निगम में कांग्रेस ने कब्जा जमा लिया है। पूनम ग्रोवर को मेयर और राजीव कौड़ा को डिप्टी मेयर बनाया गया है। चुनाव के लिए नगर निगम परिसर में आज दूसरी बैठक आयोजित की गई। पहली बैठक में भाजपा के सभी सात पार्षद गायब रहे थे जिस वजह से कोरम पूरा नहीं हो पाया था। जिला प्रशासन की अध्यक्षता में मेयर, डिप्टी मेयर का चुनाव हुआ। 17 पार्षदों वाले सोलन नगर निगम में कांग्रेस के नौ, भाजपा के सात और एक निर्दलीय पार्षद की जीत हुई थी। उप महापौर के पद पर भी यहां कांग्रेस के ही पार्षद राजीव कौड़ा को चुना गया। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि पार्टी ने तय किया है कि पूनम ग्रोवर पहले ढाई वर्ष और उसके बाद सरदार सिंह ठाकुर अगले ढाई वर्ष तक महापौर होंगे।
गौरतलब है कि नगर निगम सोलन में बहुमत के बावजूद कांग्रेस के लिए अपना मेयर और डिप्टी मेयर बनाना किसी अग्निपरीक्षा से कम नहीं था। कई दिनों से पार्षदों की सदस्यता को लेकर जोड़-तोड़ चल रही थी। कांग्रेस की जीती बाजी को पलटने के लिए भाजपा भी पूरी ताकत लगा रही थी। भितरघात के डर से कांग्रेस ने अपने 9 पार्षदों को शिमला के समीप शोघी स्थित रिसॉर्ट में ठहराया था। खुफिया कर्मी इन पार्षदों को ढूंढते भी रहे। कोई कहे कि पार्षद शोघी के रिसॉर्ट में हैं जहां का उन्होंने फोटो भी शेयर किया, तो कोई कहे कि वे मशोबरा में हैं। यह पहेली ही बनी रही। सूत्रों के अनुसार सीएम कार्यालय के अधिकारी भी इसमें दिलचस्पी दिखाते रहे। पार्षद रिसॉर्ट के बाहर फोटो खिंचवाते रहे।मंगलवार को सोलन में हुए शपथ समारोह में भाजपा का कोई भी पार्षद नहीं पहुंचा था।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
कांग्रेस ने अपने सभी पार्षदों को शपथ दिलाकर फिर से शोघी स्थित एक रिसॉर्ट में नजरबंद कर दिया था। यहां किसी भी बाहरी व्यक्ति को आने की अनुमति नहीं थी। पहली बार सोलन नगर निगम बना है। यहां चुनाव में पसीना बहाने के बावजूद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और चुनाव प्रभारी रहे भाजपा विधायक डॉ. राजीव बिंदल का जादू नहीं चल सका। भाजपा क्रॉस वोटिंग के दम पर दोनों पदों पर कब्जा करने की फिराक में थी, लेकिन कांग्रेस ने अपने नौ पार्षदों को एकजुट रखकर सत्तारूढ़ राजनीतिक दल को करारा झटका दिया है।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -