- विज्ञापन (Article Top Ad) -
सोलन ,( बद्दी ) 10 नवंबर [ पंकज गोल्डी ] ! दून हल्के में चुनाव प्रचार पूरे यौवन पर है। सभी प्रत्याशियों ने पूरी ताकत लगा रखी है। वही भाजपा व कांग्रेस के चुनाव प्रचार में महिलाओं की भी बराबर की भागीदारी है। जहां पुरुष प्रत्याशियों के मैदान में आने के बाद अब पत्नियों ने मोर्चा संभाल लिया है। चूल्हा-चौका छोड़कर पति के लिए घर-घर जाकर वोट मांग रही हैं। एक और जहां विधायक और भाजपा के प्रत्याशी परमजीत सिंह की धर्मपत्नी अमृत पाल कौर भाजपा महिला मोर्चा के साथ मिलकर इस कदर प्रचार में डटी है कि सुबह वह करीब दो दर्जन महिलाओं के साथ निकलती है और डोर टू डोर प्रचार करती है। वही दूसरी और पूर्व विधायक व कांग्रेसी प्रत्याशी चौधरी राम की धर्मपत्नी निधि चौधरी अपनी महिला मंडली के साथ घर-घर वोट मांग रही हैं और महिलाओं का काफिला इतना बड़ा हो जाता है कि शाम तक सैकड़ों की तादाद में संख्या हो जाती है। यह जिस घर महिलाएं पहुंचती है, वहां हर उम्र की महिलाओं को साध लेती हैं। पति को विधायक बनाने के लिए इनके पास ढेर सारे वादे हैं। खास यह है गांव के गलियों से लेकर शहर के मोहल्लों में हर घर पहुंचना और महिलाओं से मिलकर भावनात्मक रूप से खुद को उनके साथ जोड़ रही हैं। दूसरी ओर प्रत्याशियों के बेटे, नाते-रिश्तेदारों समेत पूरा कुनबा चुनाव प्रबंधन और प्रचार में जुटा है। अलग अलग टीमों को लीड करने के लिए अपनों पर ही भरोसा जताया जा रहा है। सुबह से देर रात तक टोलियां निकल रही हैं और हर दिन की रिपोर्ट प्रत्याशी को दे रही हैं। इन महिलाओं के प्रचार बहुत चर्चा में है। सभी लोग देख कर हैरान हो जाते है कि क्षेत्र में हो रही रैलियों में भी इन महिलाओं की बड़ी संख्या में भागीदारी देखने को मिल रही है।
सोलन ,( बद्दी ) 10 नवंबर [ पंकज गोल्डी ] ! दून हल्के में चुनाव प्रचार पूरे यौवन पर है। सभी प्रत्याशियों ने पूरी ताकत लगा रखी है। वही भाजपा व कांग्रेस के चुनाव प्रचार में महिलाओं की भी बराबर की भागीदारी है। जहां पुरुष प्रत्याशियों के मैदान में आने के बाद अब पत्नियों ने मोर्चा संभाल लिया है। चूल्हा-चौका छोड़कर पति के लिए घर-घर जाकर वोट मांग रही हैं।
एक और जहां विधायक और भाजपा के प्रत्याशी परमजीत सिंह की धर्मपत्नी अमृत पाल कौर भाजपा महिला मोर्चा के साथ मिलकर इस कदर प्रचार में डटी है कि सुबह वह करीब दो दर्जन महिलाओं के साथ निकलती है और डोर टू डोर प्रचार करती है। वही दूसरी और पूर्व विधायक व कांग्रेसी प्रत्याशी चौधरी राम की धर्मपत्नी निधि चौधरी अपनी महिला मंडली के साथ घर-घर वोट मांग रही हैं और महिलाओं का काफिला इतना बड़ा हो जाता है कि शाम तक सैकड़ों की तादाद में संख्या हो जाती है। यह जिस घर महिलाएं पहुंचती है, वहां हर उम्र की महिलाओं को साध लेती हैं।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
पति को विधायक बनाने के लिए इनके पास ढेर सारे वादे हैं। खास यह है गांव के गलियों से लेकर शहर के मोहल्लों में हर घर पहुंचना और महिलाओं से मिलकर भावनात्मक रूप से खुद को उनके साथ जोड़ रही हैं। दूसरी ओर प्रत्याशियों के बेटे, नाते-रिश्तेदारों समेत पूरा कुनबा चुनाव प्रबंधन और प्रचार में जुटा है।
अलग अलग टीमों को लीड करने के लिए अपनों पर ही भरोसा जताया जा रहा है। सुबह से देर रात तक टोलियां निकल रही हैं और हर दिन की रिपोर्ट प्रत्याशी को दे रही हैं। इन महिलाओं के प्रचार बहुत चर्चा में है। सभी लोग देख कर हैरान हो जाते है कि क्षेत्र में हो रही रैलियों में भी इन महिलाओं की बड़ी संख्या में भागीदारी देखने को मिल रही है।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -