- विज्ञापन (Article Top Ad) -
सोलन , [ बद्दी ] , 18 सितंबर [ पंकज गोल्डी ] ! औद्योगिक नगर बददी स्थित दुर्गा माता मंदिर में श्रीमद भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। भागवत कथा में आचार्य श्री माधवानंद जी महाराज अपने मुखारविंद से प्रवचनों की अमृत वर्षा कर रहे हैं। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष कुलदीप सिंह व हरिओम योगा सोसायटी के चेयरमैन डा श्रीकांत शर्मा ने बताया कि यह महायज्ञ 12 सितंबर को शुरू हुआ था और इसका समापन 19 सितंबर को होगा। सोमवार को पूर्ण आहुति डाली जाएगी वहीं उसके बाद विशाल लंगर का आयोजन होगा। अपने संबोधन में माधवानंद महाराज ने बताया कि श्रीमद्भागवतम् पुराण या कथा हिन्दुओं के सबसे प्रसिद्ध बारह पुराणों में से एक है। इसका मुख्य विषय आध्यात्मिक योग और भक्ति चेतना को जागृत करना है। इस पुराण में भगवान श्री कृष्ण को सभी देवों में श्रेष्ठ माना गया है। श्रीमद्भागवतम् पुराण के रचयिता श्री वेद व्यास को माना जाता है। इस पुराण में रस भाव की भक्ति का चित्रण बहुत ही सुंदर तरीके से किया गया है। श्रीमद्भागवतम् पुराण के प्रत्येक श्लोक में श्रीकृष्ण के बारे में सम्पूर्ण चित्रण किया गया है। श्रीमद् भागवत कथा सर्वप्रथम भगवान शुकदेव जी द्वारा महाराज परीक्षित को सुनाया गया था। इस पुराण में साधन-ज्ञान, सिद्ध ज्ञान, साधन-भक्ति, सिद्धा-भक्ति, मर्यादा-मार्ग, अनुग्रह-मार्ग, द्वैत, अद्वैत समन्वय के साथ प्रेरणादायी विविध उपाख्यानों का अद्भुत संग्रह है। श्रीमद् भागवत कथा में ज्ञान, भक्ति, तथा वैराग्य की महानता के बारे में बताया गया है। इस पुराण में विष्णु और कृष्ण अवतार की कथाओं के सम्पूर्ण ज्ञान के बारे में वर्णन किया गया हैं। श्रीमद् भागवत पुराण में विद्या का अक्षय भंडार है। यह पुराण सभी प्रकार के कल्याण व सुख देने वाला है। हिन्दू धर्म में श्रीमद भागवत कथा का महत्व बहुत अधिक हैं। इसकी महत्व हिन्दुओ में इतनी हैं कि हर कोई अपने घर इसका पाठ करवाना चाहता हैं। श्रीमद् भागवत कथा सुनाने के लिए लोग बडे से बडे विद्वान को बुलाते हैं, जिसे सुनने के लिए लाखों की संख्या में भक्त आते हैं। डा श्रीकांत शर्मा, कुलदीप सिंह व मनु शर्मा ने बद्दी शहर की जनता से आह्वान किया वह पूर्ण आहुति के लिए ज्यादा से ज्यादा संख्या में दुर्गा माता मंदिर में पहुंचे।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -