- विज्ञापन (Article Top Ad) -
सोलन ! भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियो बारे जनता को जागरूक करने के लिए काॅग्रेस सदभावना यात्रा निकाल रही है। इसी कडी में आज यह यात्रा सोलन पहुंची ।सोलन के विधायक कर्नल धनीराम शांडिल ने भी इस यात्रा में भाग लिया व सोलन शहर में लोगो को काॅग्रेस की नीतियो बारे जागरूक किया व भाजपा की जनविरोधी नीतियों बारे बताया। इस सद्भावना यात्रा का मुख्य उद्देश्य भाजपा की जनविरोधी नीतियों को जन जन तक पहुंचाना है। काॅग्रेस सेवा दल प्रदेश के मुख्य संगठक अनुराग ने बताया कि काॅग्रेस की नीतियो को जन जन तक पहुंचाना व भाजपा की असफलताओ को बताने के लिए इस सदभावना यात्रा को निकाला जा रहा है। सोलन के विधायक डा कर्नल धनीराम शांडिल ने बताया कि भाजपा हर मोर्चे पर असफल साबित हुई है। भाजपा की दमनकारी नीतियो को जनता तक पहुचाना ही इस सदभावना यात्रा का उदेश्य है। उन्होंने कहा कि सरकार बडी बडी घोषणाएं करने में मशगुल है लेकिन उसे पूरा नहीं कर पा रही है ।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -