- विज्ञापन (Article Top Ad) -
सोलन ! कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा की शुक्रवार को सोलन में होने वाली रैली को सफल बनाने के लिए काग्रेस घर-घर जाकर निमंत्रण दे रही है। इसी कड़ी में वीरवार को जिला सोलन के अंतर्गत अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की प्रवक्ता अलका लांबा, विधायक कर्नल धनीराम शांडिल, झारंखड़ की विधायक दीपिका, मीडिया पैनलिस्ट अनिल गोयल, प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चेंदल, युवा कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष यदोपति ठाकुर सहित अन्य नेताओं ने घर घर जाकर रैली के लिए लोगों को निमंत्रण बांटे। अनिल गोयल ने कहा कि प्रियंका वाड्रा की रैली ऐतिहासिक होगी ओर इस रैली के माध्यम से कांग्रेस प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी का शखनांद करेंगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता भाजपा के जुमलों में नहीं आने वाली है। प्रदेश के मुख्यमंत्री अब चाहे जिस भी केंद्रीय नेता की रेैली करवा ले,कांग्रेस का सत्ता में आना और भाजपा का सत्ता से जाना तय है। उन्होंने कहा कि उपचुनाव से कांग्रेस की जीत का जो सिलसिला शुरु हुआ है, वह विधानसभा चुनाव में जारी रहेगा ओर कांग्रेस पूर्व बहुमत के साथ प्रदेश में सरकार बनाएगी।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -