- विज्ञापन (Article Top Ad) -
सुन्नी ! पुलिस थाना सुन्नी द्वारा नगर पंचायत सुन्नी के थाना प्रभारी जयदेव शर्मा के नेतृत्व में भांग उखाड़ो अभियान चलाया गया। इस दौरान स्थानीय टैक्सी यूनियन के सदस्यों व नगर पंचायत सदस्यों नें वार्ड संख्या एक में टैक्सी स्टेंड, आईटीआई व सुन्नी कॉलेज के नजदीक में लगभग 10 बीघा सरकारी एवं निजी भूमी मे कुदरती तौर पर पैदा हुई भांग के सैंकड़ों पौधों को उखाड़ कर नष्ट किया। एसएचओ जयदेव शर्मा ने उपस्थित जनों से नशा निवारण अभियान में ज्यादा से ज्यादा जुड़ने तथा नशे के खिलाफ किसी भी जानकारी को सांझा कर पुलिस का सहयोग करने की अपील की उन्होंने कहा कि से स्थानीय प्रशासन, पुलिस, नशा निवारण समिति तथा क्षेत्र प्रतिनिधियों के संयुक्त तत्वाधान में इलाके में भांग उखाड़ो अभियान जारी रहेगा। इस अभियान में पुलिस थाना प्रभारी एसएचओ जयदेव शर्मा, मुख्य आरक्षी तिलक राज, मुख्य आरक्षी चमन, आरक्षी हर्ष, महिला आरक्षी रमावती, नगर पंचायत सदस्य जितेंद्र सिंह व प्रधान टैक्सी यूनियन यशपाल शर्मा व अन्य सदस्य शामिल रहे।

- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -