- विज्ञापन (Article Top Ad) -
सुन्नी। भारतीय किसान संघ, विकास खण्ड बसंतपुर के अध्यक्ष ऋतुराज शर्मा की अध्यक्षता में उपाध्यक्ष अरविंद, मंत्री अमर चंद सहित अन्य सदस्यों द्वारा किसानों की समस्याओं के संदर्भ में राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री सहित प्रदेश के राज्यपाल, मुख्यमंत्री, एवं कृषि मंत्री को तहसीलदार सुन्नी के माध्यम से ज्ञापन सौंपा गया। संघ के पदाधिकारियों ने बताया की समय-समय पर किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए सरकार एवं प्रशासन को अवगत करवाया गया है, परंतु राज्य सरकार द्वारा किसानों के लिए चलाई जा रही विभिन्न प्रकार की योजनाओं से क्षेत्र के किसान वंचित है परिणाम स्वरूप किसान खेती से विमुख होता जा रहा है। उन्होंने मांग की है कि बेसहारा पशुओं द्वारा खेती की उजाड़ व जान माल की सुरक्षा के लिए बेसहारा पशुओं के लिए गौ अभ्यारण निश्चित समय अवधि में बनाया जाए। बंदरों, सुअरों तथा नीलगाय द्वारा खेती के नुकसान को देखते हुए इसका उचित प्रबंधन किया जाए। केंद्र सरकार द्वारा राज्य में प्रचलित सभी योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रार्थना पत्र में स्वीकृति की ऑनलाइन पारदर्शिता का पोर्टल बनाया जाए। कृषि शोध संस्थानों द्वारा कृषि आदानों व उत्पादन लागत कम करने के लिए प्रदेश की भौगोलिक परिस्थिति अनुसार शोध कार्य योजना बनाई जाए तथा प्रदेश की भौगोलिक सूक्ष्म जलवायु व मिट्टी पर आधारित कृषि जलवायु परिस्थिति अनुसार उपयुक्त चिन्हित फसलों की खेती मानचित्रत की जाए। कृषि मंत्री की अध्यक्षता में अतिरिक्त कृषि सचिव भारतीय किसान संघ हिमाचल प्रदेश व कृषि विभाग की 16 दिसंबर 2020 में हुई बैठक की कार्यवाही को अमल में लाया जाए। विभिन्न विभागों में चल रही एक जैसी सभी योजनाओं का अभिसरण करके किसानों के लिए सुविधाजनक बनाकर लाभकारी बनाया जाए। गौ आधारित जैविक खेती व दुधारू पशु धन के प्रोत्साहन को बढ़ावा देने के लिए स्वदेशी गाय खरीदने के लिए किसानों को अनुदान राशि दी जाए। नदियों में अवैध खनन से गिरता जलस्तर, सिंचाई योजनाएं ठप व उजड़ती खेती से निजात दिलाई जाए। प्राकृतिक आपदा, सूखा, ओलावृष्टि से रवि फसलों के नुकसान से सीधी राहत किसानों को देने हेतु प्रदेश भर में जिलाधीश के माध्यम से दिए गए ज्ञापन पर अमल करते हुए किसानों को उनके नुकसान की राहत दी जाए। जिला शिमला के बसंतपुर ब्लाक के सुन्नी नगर पंचायत में किसानों के लिए सिंचाई की कोई व्यवस्था नहीं है जिसके लिए नगर पंचायत सुन्नी द्वारा सर्वसम्मति से सिंचाई हेतु प्रस्तावित किया गया है उस पर कार्रवाई अमल में लाई जाए।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -