- विज्ञापन (Article Top Ad) -
सिरमौर ! हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के विकासखंड पांवटा साहिब के अंतर्गत सैनवाला में शिकार के लिए निकले दो शिकारी तीसरे शिकारी की गोली का शिकार हो गए। मिली जानकारी के अनुसार सेनवाला के जंगल में देर रात को 3 लोग शिकार करने गए हुए थे। इस दौरान रामेश्वर व गीता राम जंगल में एक ओर शिकार की ताक में खड़े थे, तो वहीं उनकी विपरित दिशा में एक अन्य शिकारी बंदूक ताने शिकार के लिए खड़ा था। इस दौरान जब विपरित दिशा में खड़े शिकारी ने सामने मौजूद रामश्वर और गीताराम की हलचल सुनी तो उसने उन्हें शिकार समझ कर फायरिंग कर दी। इस फायरिंग में रामेश्वर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गीताराम गंभीर रूप से घायल है। वहीं फायरिंग की आवाज सुनते ही आसपास के लोग जंगल में पहुंच गए ओर देखा कि रामेश्वर व गीता राम खून से लथपथ झाड़ियों में पड़े हुए थे। रामेश्वर की मौके पर ही मौत हो चुकी थी और गीता राम वहीं तड़प रहा था। ग्रामीणों ने गीताराम को गंभीर अवस्था में 108 एंबुलेंस की सहायता से मेडिकल कॉलेज नाहन पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जानकारी जुटाई ओर तीसरे शिकारी के खिलाफ मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -