- विज्ञापन (Article Top Ad) -
सिरमौर ! पूर्व पंचायती राज मंत्री रूप सिंह का रविवार को निधन हो गया। पैतृत गांव नौहराधार में उनके अंतिम संस्कार मे सैंकड़ो लोग शामिल हुए। 1977 में इन्होंने जनता दल से चुनाव लड़ा था और तत्कालीन CM शांता कुमार के मंत्रीमंडल मे राज्य मंत्री के बने थे। उनके निधन से क्षेत्र मे शोक की लहर है। 1927 में जन्मे पूर्व राज्यमंत्री रूप सिंह का रविवार को नौहराधार मे अंतिम संस्कार हुआ। जानकारी के अनुसार रूप सिह के उस दौरान कांग्रेस मे शामिल होने से शांता सरकार गिर गई थी और तब जन प्रतिनिधियों के दल बदलने संबंधी कानून नही था। हिमाचल के पहले मुख्यमंत्री डा यशवंत परमार का विधानसभा क्षेत्र रहे रेणुकाजी अथवा उपमंडल संगड़ाह से संबंध रखने वाले वह आखरी मंत्री थे और तब से रेणुकाजी का कोई विधायक मंत्री नही बन सका। जानकारी के अनुसार तत्तकालीन मुख्यमंत्री शांता कुमार ने रूप सिंह को राज्य मंत्री के अलावा हाउसिंग बोर्ड के चेयरमैन का पद भी दिया था। डीएसपी संगड़ाह शक्ति सिंह ने कहा कि, पूर्व राज्य मंत्री के अंतिम संस्कार मे पुलिस चौकी नौहराधार से कुछ जवान भेजे गए थे। उनके निधन के शोकस्वरूप नौहराधार मे बाजार बंद रहा। पूर्व मंत्री के निधन पर स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता ठाकुर रूप तुलसीराम चौहान भाजपा प्रत्याशी मोहनलाल आजाद ठाकुर रमेश चौहान पर्यावरण किकंरी देवी पार्क समिति के अध्यक्ष विजय कुमार आजाद उपाध्यक्ष भागमती चौहान लायक राम सुरेंद्र सिंह चौहान जनसंघके मॉगा राम चौहान नेशोक प्रकट व्यक्त किया है। उनके अंतिम संस्कार मे प्रशासन की और से तहसीलदार नौहराधार मौजूद रहे। देर साय तक उनके घर सांत्वना देने के लिए आने वालों का हुजूम लगा रहा।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -