
- विज्ञापन (Article Top Ad) -
सिरमौर ! सिरमौर ज़िला के विधानसभा क्षेत्र शिलाई में एक विशाल जनसभा को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि जन समस्याओं का समयबद्ध निदान उनकी प्राथमिकता है और वह राजनीतिक हित साधने के लिए समस्याओं को लटकाने में विश्वास नहीं रखते। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार आमजन को राहत पहुंचाने के लिए समय पर निर्णय ले रही है। उन्होंने कहा कि चुनावी फायदे के लिए नहीं अपितु जन कल्याण के लिए सोच समझकर निर्णय लिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह स्वयं आम परिवार से सम्बन्ध रखते हैं और उनका यह प्रयास है कि आमजन की समस्याओं के निदान के लिए कल्याणकारी योजनाएं बनाई जाएं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार समाज के सभी वर्गों के कल्याण के लिए कार्य कर रही है और जन-जन के आशीर्वाद से सभी बाधाओं को पार कर इस दिशा में सकारात्मक कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमने जो वायदे किए उन्हें पूरा किया जा रहा है और यह प्रयास किया जा रहा है कि वित्तीय स्थिति में सुधार लाते हुए जनकल्याण का मार्ग प्रशस्त किया जाए। ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि भ्रष्टाचार उन्मूलन के लिए भी राज्य सरकार दिन-रात कार्य कर रही है। युवाओं को वरीयता के अनुसार रोज़गार उपलब्ध करवाने के दृष्टिगत भ्रष्टाचार का पर्याय बन चुके हिमाचल प्रदेश अधीनस्थ कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर को भंग किया गया अपितु भ्रष्टाचारियों पर विधि सम्मत कार्यवाही भी की गई। प्रदेश सरकार एक ओर युवाओं को योग्यता के अनुसार रोज़गार दिलवाने के लिए बचनवद्ध है, वहीं 680 करोड़ रुपए की राजीव गांधी स्वरोज़गार स्टार्ट-अप योजना, 500 करोड़ रुपए की हिम गंगा योजना और सौर ऊर्जा जैसी योजनाओं के माध्यम से युवाओं के लिए स्वरोज़गार के बेहतर अवसर सृजित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि गत वर्ष बरसात में आई आपदा पीड़ितों को राहत पहुंचाने के लिए प्रदेश सरकार ने राहत मैनुअल में बदलाव कर राहत राशि में कई गुणा की बढ़ौतरी की तथा सीमित संसाधनों के बावजूद उनके पुनर्वास के लिए 4500 करोड़ रुपए का विशेष पैकेज जारी किया। उन्होंने कहा कि सिरमौर ज़िला में इस आपदा में 66 मकान पूर्ण रूप से तथा 718 मकान आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए। इन्हें राहत राशि के रूप में लगभग 20 करोड़ रुपए प्रदान किए गए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा क्षेत्र को प्रतिस्पर्धात्मक रूप से बेहतर बना रही है और प्रथम कक्षा से अंग्रेजी मीडियम में पढ़ाई तथा राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल इस दिशा में महत्वपूर्ण साबित होंगे। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में स्थापित किए जा रहे आदर्श स्वास्थ्य संस्थान ग्राम स्तर पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि वह जनता के बल पर राजनीति करते हैं और उनके लिए कुर्सी आम आदमी की आशाओं को पूरा करने का साधन है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि धन के बल पर जनता के मत का अपमान करने वालों को लोकसभा चुनाव में अवश्य सबक सिखाएं। उन्होंने कहा कि विपक्षी दल का लोकतंत्र का गला घोंटने का सपना केवल सपना ही रहेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार आमजन को राहत पहुंचाने के लिए समय पर निर्णय ले रही है। उन्होंने कहा कि चुनावी फायदे के लिए नहीं अपितु जन कल्याण के लिए सोच समझकर निर्णय लिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह स्वयं आम परिवार से सम्बन्ध रखते हैं और उनका यह प्रयास है कि आमजन की समस्याओं के निदान के लिए कल्याणकारी योजनाएं बनाई जाएं।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार समाज के सभी वर्गों के कल्याण के लिए कार्य कर रही है और जन-जन के आशीर्वाद से सभी बाधाओं को पार कर इस दिशा में सकारात्मक कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमने जो वायदे किए उन्हें पूरा किया जा रहा है और यह प्रयास किया जा रहा है कि वित्तीय स्थिति में सुधार लाते हुए जनकल्याण का मार्ग प्रशस्त किया जाए।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि भ्रष्टाचार उन्मूलन के लिए भी राज्य सरकार दिन-रात कार्य कर रही है। युवाओं को वरीयता के अनुसार रोज़गार उपलब्ध करवाने के दृष्टिगत भ्रष्टाचार का पर्याय बन चुके हिमाचल प्रदेश अधीनस्थ कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर को भंग किया गया अपितु भ्रष्टाचारियों पर विधि सम्मत कार्यवाही भी की गई। प्रदेश सरकार एक ओर युवाओं को योग्यता के अनुसार रोज़गार दिलवाने के लिए बचनवद्ध है, वहीं 680 करोड़ रुपए की राजीव गांधी स्वरोज़गार स्टार्ट-अप योजना, 500 करोड़ रुपए की हिम गंगा योजना और सौर ऊर्जा जैसी योजनाओं के माध्यम से युवाओं के लिए स्वरोज़गार के बेहतर अवसर सृजित किए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि गत वर्ष बरसात में आई आपदा पीड़ितों को राहत पहुंचाने के लिए प्रदेश सरकार ने राहत मैनुअल में बदलाव कर राहत राशि में कई गुणा की बढ़ौतरी की तथा सीमित संसाधनों के बावजूद उनके पुनर्वास के लिए 4500 करोड़ रुपए का विशेष पैकेज जारी किया। उन्होंने कहा कि सिरमौर ज़िला में इस आपदा में 66 मकान पूर्ण रूप से तथा 718 मकान आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए। इन्हें राहत राशि के रूप में लगभग 20 करोड़ रुपए प्रदान किए गए।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा क्षेत्र को प्रतिस्पर्धात्मक रूप से बेहतर बना रही है और प्रथम कक्षा से अंग्रेजी मीडियम में पढ़ाई तथा राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल इस दिशा में महत्वपूर्ण साबित होंगे। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में स्थापित किए जा रहे आदर्श स्वास्थ्य संस्थान ग्राम स्तर पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाएंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वह जनता के बल पर राजनीति करते हैं और उनके लिए कुर्सी आम आदमी की आशाओं को पूरा करने का साधन है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि धन के बल पर जनता के मत का अपमान करने वालों को लोकसभा चुनाव में अवश्य सबक सिखाएं। उन्होंने कहा कि विपक्षी दल का लोकतंत्र का गला घोंटने का सपना केवल सपना ही रहेगा।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -