- विज्ञापन (Article Top Ad) -
हिमाचल प्रदेश सचिवालय सेवाएं कर्मचारी संगठन के महासचिव महेश कुमार ने आज यहां बताया कि गत सांय संगठन के एक प्रतिनिधिमंडल ने अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह (बाॅबी) के नेतृत्व में मुख्यमन्त्री जय राम ठाकुर से भेंट की। संघ के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री से अनुबन्ध आधार पर कार्यरत कर्मचारियों का सेवाकाल अवधि को 03 वर्ष घटाकर 02 वर्ष करने, हिमाचल प्रदेश सचिवालय में जेओए (आईटी) की भर्ती न करने और लिपिक के पद पर ही भर्ती करने बारे, वरिष्ठ सहायकों के पद पर पदोन्नति हेतु लिपिक/कनिष्ठ सहायक की सेवा अवधि को 10 वर्ष से घटाकर 07 वर्ष करने तथा सचिवालय में वरिष्ठ सहायक के पद पर पदोन्नति हेतु अलग से पदोन्नति एवं भर्ती नियम बनवाने बारे प्रस्ताव दिए। यह भी आग्रह किया गया कि जे.सी.सी. की बैठक शीघ्र करवाई जाए तथा उसमंे कर्मचारियों के लिए छठे वेतन आयोग की सिफारिशों को लागू किया जाए। मुख्यमन्त्री ने संघ की मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया। संघ का प्रतिनिधिमण्डल इन सभी मांॅंगों को लेकर मुख्य सचिव से भी मिला और सभी माॅंगों को पूरा करने बारे निवेदन किया। जिस पर मुख्य सचिव ने भी संघ को इन माॅंगों को पूरा करने बारे आश्वासन दिया। महासचिव महेश कुमार ने बताया कि प्रतिनिधिमण्डल में चानण मैहता वरिष्ठ उप-प्रधान, राजेन्द्र सिंह (मियाॅ) उप-प्रधान, महेन्द्र सिंह, सयुुंक्त सचिव, संजय कुमार, कोषाध्यक्ष एवं कार्यकारी सदस्य, कुलदीप कुमार एवं रक्षित कुमार भी उपस्थित रहे।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -