- विज्ञापन (Article Top Ad) -
शिमला ! 2022 में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस ने अभी से तैयारी करना शुरू कर दी है। इसी को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस अब अपना कुनबा बढ़ाने जा रही है। इसको लेकर कांग्रेस 1 नवंबर से देशभर में सदस्यता अभियान चलाने जा रही है। इस अभियान को हिमाचल में भी चलाया जाएगा। क्योंकि पिछले 7 साल से कांग्रेस पार्टी ने सदस्यता अभियान नहीं किया है। इस अभियान के जरिए कांग्रेस अधिक से अधिक सदस्यों को पार्टी से जोड़ने का प्रयास करेगी। हिमाचल कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर भी दिल्ली में कांग्रेस पार्टी की बैठक से वापस लौट आए हैं। उन्होंने बताया कि पार्टी आने वाले समय में भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ जन जागरण अभियान शुरू करने जा रही है। इस अभियान को ब्लॉक स्तर तक ले जाया जाएगा। राठौर ने उपचुनावों को लेकर चुनाव आयोग की मंशा पर भी सवाल खड़ा किए हैं। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस ने उपचुनाव को लेकर कांग्रेस ने चुनाव आयोग से कई शिकायतें की लेकिन उनपर कार्यवाही नहीं की गई। यहां तक कि रामपुर में पकड़ी गई शराब को लेकर चुनाव आयोग द्वारा कोई कार्यवाही न करने को लेकर आयोग की मंशा पर सवाल उठना लाज़मी है।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -