- विज्ञापन (Article Top Ad) -
शिमला ! हिमाचल में चुनावी सरगर्मियां तेज हो हो गई आम आदमी पार्टी ने हिमाचल में भी चुनावी ताल थोड़ दी है और पंजाब के बाद हिमाचल जितने का दावा कर रही है वही कांग्रेस ने हिमाचल में आम आदमी पार्टी के आने से कोई असर न पढ़ने की बात कही है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने कहा कि आम आदमी पार्टी कोई चुनौती नही है । आप को पंजाब की जनता ने जनमत दिया है और जो वादे वहां किए है उन्हें पूरा करे। हिमाचल में कांग्रेस की क्या स्तिथि है उन्हें चिंता करने की जरूरत नही है। राठौर ने पांच राज्यों में हुए चुनाव परिणामों के सवालों पर कहा कि यह चुनाव मुद्दों से हटकर जातिवाद, साम्प्रदायिक धुव्रीकरण पर हुए। उन्होने कहा कि अब इन सरकारों को लोगों से किए गए अपने सभी वायदों को पूरा करना चाहिए। उन्होने कहा कि लोकतंत्र में जनमत सर्वोपरि है और इसका पूरा आदर व सम्मान किया जाना चाहिए।उ अलग अलग राज्यों की अलग अलग राजनैतिक परिस्थितियां भिन्न भिन्न होती है इसलिए प्रदेश की अन्य राज्यों के साथ कोई भी राजनीतिक तुलना नही की जा सकती। राठौर ने इस बात से साफ इंकार किया की पांच राज्यों में हुए चुनाव परिणामों का कोई असर प्रदेश के चुनावों में कांग्रेस पर पड़ेगा।उन्होंने कहा कि इन परिणामों का राष्ट्रीय स्तर पर कांग्रेस मंथन करेगी। देश में आजादी के बाद कई राजनैतिक दल बने, और चले भी गए।उन्होने कहा कि कांग्रेस ने भी बहुत उतार चढ़ाव देखे पर कांग्रेस कभी भी अपनी विचारधारा से नही डगमगाई।उन्होंने दावा किया कि बहुत जल्द कांग्रेस देश में मजबूती के शिखर पर खड़ी होगी। राठौर ने कहा की प्रदेश में चार उप चुनावों में कांग्रेस को शानदार जीत हासिल हुई है और अब नगर निगम चुनावों के बाद विधानसभा चुनावों में भी कांग्रेस को शानदार जीत हासिल होगी। प्रदेश में कांग्रेस संगठन मजबूती के साथ आगे बढ रहा है और सभी नेता कार्यकर्ता एकजुट होकर पार्टी की मजबूती के लिए कार्य कर रहें है। प्रदेश में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जोश है।इसी जोश और उत्साह के साथ कांग्रेस चुनाव मैदान में उतरेगी।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अब लोगों को रिझाने में जुट गए हैं, भाजपा को अब इससे कोई लाभ होने वाला नही।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -