- विज्ञापन (Article Top Ad) -
शिमला , 19 सितम्बर [ विशाल सूद ] ! हिमाचल कांग्रेस प्रचार समिति के अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पर हमला साधा है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर प्रदेश भर में कर्ज वाले मुख्यमंत्री के रूप में जाने जाएंगे. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सत्ता में वापसी के बड़े-बड़े सपने देखते हैं, लेकिन जनता उन्हें सत्ता से बाहर फेंकने का मन बना चुकी है. सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि जनता भाजपा से परेशान है और कांग्रेस पार्टी की सरकार बनाने का मन बना चुकी है. हिमाचल कांग्रेस प्रचार समिति के अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर जब सत्ता से बाहर जाएंगे, तब प्रदेश पर 80 हजार करोड़ का कर्ज होगा. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सरकारी संसाधनों का दुरुपयोग कर भाजपा का प्रचार करने में जुटे हुए हैं. भारतीय जनता पार्टी की ओर से चलाए जा रहे वर्चुअल रथ से पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार और प्रेम कुमार धूमल की तस्वीर नदारद होने पर भी सुक्खू ने कहा कि जिस तरह भाजपा ने अपने वरिष्ठ नेताओं को भुला दिया है, उसी तरह जनता भी CM जयराम ठाकुर को भुला देगी.
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -