- विज्ञापन (Article Top Ad) -
शिमला , 20 अगस्त [ विशाल सूद ] ! पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की 79 जयन्ती आज देश भर में मनाई जा रही है। हिमाचल में भी जगह जगह कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें याद किया जा रहा है। शिमला में छोटा शिमला स्थित सद्भावना चौक में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की प्रतिमा पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंग, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल, उद्योग मंत्री हर्षवर्धन, कांग्रेस विधायक कुलदीप राठौर, नगर निगम के महापौर सुरेंद्र चौहान, सीपीआई एम नेता राकेश सिंघा सहित नगर निगम की उप महापौर ओर पार्षदों ने पुष्पाजंलि अर्पित किए। इसके साथ ही लोगो को सद्भावना की शपथ भी दिलाई गई। इस अवसर पर सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के कलाकारों द्वारा भजन और देशभक्ति के गीतों की प्रस्तुति भी दी। कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा आज राजीव गांधी की जयंती है और उनके द्वारा किए गए कार्यों को आज हम सब याद करते है। राजीव गांधी आधुनिक भारत के निर्माता थे आज जो भी टेक्नोलॉजी देख रहे हैं और जिसका फायदा सब लोग उठा रहे हैं वह उनकी सोच थी और उनकी सोच की वजह से ही भारत आज उन्नति और तरक्की कर रहा है। राजीव गांधी के प्रधानमंत्री रहते देश के विकास में उनका बहुत बड़ा योगदान है। और उसे योगदान को कभी नहीं बुलाया जा सकता है ।आज उनकी जयंती पर उन्हें पूरा देश याद कर रहा है ओर आज छोटा शिमला में उनकी प्रतिमा पर श्रदा सुमन अर्पित किए गए है। वही प्रतिभा सिंह इस आपदा की घड़ी में केंद्र सरकार द्वारा राहत राशि ना जारी करने पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वह कई बार प्रधानमंत्री से मिले हैं और हिमाचल को इस आपदा की घड़ी में राहत राशि देने का आग्रह किया है। प्रधानमंत्री हिमाचल को अपना दूसरा घर मानते हैं और जब भी हिमाचल में रैलियों में आते रहे तो हिमाचल दूसरा घर बताते रहे हैं लेकिन हिमाचल में इतनी बड़ी आपदा आई है और इस आपदा की घड़ी में प्रधानमंत्री ने दो अक्षर भी संवेदना के नहीं कहे हैं और ना ही राहत पैकेज दे रहे हैं जबकि हिमाचल प्रदेश में काफी ज्यादा नुकसान हुआ है और इस नुकसान से उबरने के लिए केंद्र सरकार को हिमाचल के लिए विशेष पैकेज देना चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी प्रधानमंत्री से आग्रह कर रहे है कि हिमाचल की आर्थिक मदद करें ताकि हिमाचल को फिर से पटरी पर लाया जा सके। https://youtube.com/playlist?list=PLfNkwz3upB7OrrnGCDxBewe7LwsUn1bhs
शिमला , 20 अगस्त [ विशाल सूद ] ! पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की 79 जयन्ती आज देश भर में मनाई जा रही है। हिमाचल में भी जगह जगह कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें याद किया जा रहा है।
शिमला में छोटा शिमला स्थित सद्भावना चौक में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की प्रतिमा पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंग, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल, उद्योग मंत्री हर्षवर्धन, कांग्रेस विधायक कुलदीप राठौर, नगर निगम के महापौर सुरेंद्र चौहान, सीपीआई एम नेता राकेश सिंघा सहित नगर निगम की उप महापौर ओर पार्षदों ने पुष्पाजंलि अर्पित किए।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
इसके साथ ही लोगो को सद्भावना की शपथ भी दिलाई गई। इस अवसर पर सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के कलाकारों द्वारा भजन और देशभक्ति के गीतों की प्रस्तुति भी दी।
कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा आज राजीव गांधी की जयंती है और उनके द्वारा किए गए कार्यों को आज हम सब याद करते है। राजीव गांधी आधुनिक भारत के निर्माता थे आज जो भी टेक्नोलॉजी देख रहे हैं और जिसका फायदा सब लोग उठा रहे हैं वह उनकी सोच थी और उनकी सोच की वजह से ही भारत आज उन्नति और तरक्की कर रहा है।
राजीव गांधी के प्रधानमंत्री रहते देश के विकास में उनका बहुत बड़ा योगदान है। और उसे योगदान को कभी नहीं बुलाया जा सकता है ।आज उनकी जयंती पर उन्हें पूरा देश याद कर रहा है ओर आज छोटा शिमला में उनकी प्रतिमा पर श्रदा सुमन अर्पित किए गए है।
वही प्रतिभा सिंह इस आपदा की घड़ी में केंद्र सरकार द्वारा राहत राशि ना जारी करने पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वह कई बार प्रधानमंत्री से मिले हैं और हिमाचल को इस आपदा की घड़ी में राहत राशि देने का आग्रह किया है।
प्रधानमंत्री हिमाचल को अपना दूसरा घर मानते हैं और जब भी हिमाचल में रैलियों में आते रहे तो हिमाचल दूसरा घर बताते रहे हैं लेकिन हिमाचल में इतनी बड़ी आपदा आई है और इस आपदा की घड़ी में प्रधानमंत्री ने दो अक्षर भी संवेदना के नहीं कहे हैं और ना ही राहत पैकेज दे रहे हैं जबकि हिमाचल प्रदेश में काफी ज्यादा नुकसान हुआ है और इस नुकसान से उबरने के लिए केंद्र सरकार को हिमाचल के लिए विशेष पैकेज देना चाहिए।
उन्होंने कहा कि सभी प्रधानमंत्री से आग्रह कर रहे है कि हिमाचल की आर्थिक मदद करें ताकि हिमाचल को फिर से पटरी पर लाया जा सके।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -