- विज्ञापन (Article Top Ad) -
शिमला ! पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की जयन्ती देश भर में मनाई जा रही है। हिमाचल में भी जगह जगह कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें याद किया जा रहा है। शिमला में छोटा शिमला स्थित सद्भावना चौक में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की प्रतिमा पर शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ओर विधायक विक्रमादित्य सिंह सहित अन्य लोगो ने पुष्पाजंलि अर्पित किए। इसके साथ ही शहरी मंत्री ने लोगो को सद्भावना की शपथ भी दिलाई। इस अवसर पर सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के कलाकारों द्वारा भजन और देशभक्ति के गीतों की प्रस्तुति भी दी। शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कहा आज राजीव गांधी की जयंती है और उनके द्वारा किए गए कार्यों को आज हम सब याद करते है। राजीव गांधी के प्रधानमंत्री रहते देश के विकास में उनका बहुत बड़ा योगदान है। आज का दिन सद्भावना दिवस के रूप में मनाते हैं । सब लोग जो इस देश में रह रहे हैं किसी भी समुदाय से हैं किसी भी वर्ग के हैं सद्भावना की आवश्यकता आज भी है जो भाव उन्होंने उस वक्त जाहिर किया था। सद्भावना के रास्ते पर चलकर ही देश प्रगति कर सकता है। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी छोटी आयु में ही जल्दी इस दुनिया से चले गए यदि आज राजीव गांधी होते तो उनका राजनीति में एक अलग स्थान होता। वही विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि राजीव गांधी देश के सबसे युवा प्रधानमंत्री थे और उन्होंने देश मे नई क्रांति लाई ओर पंचायतीराज को सुद्रढ़ करने के साथ ही 28 वर्ष मतदान करने के साथ ही अंकेलो कार्य उन्होंने किये है। देश के लिए अपने प्राण तक उन्होंने न्योछावर कर दिए है। देश उन्हें कभी नही भूल पाएगा। आज उनकी जयंती है और उन्हें याद किया जा रहा है।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -