- विज्ञापन (Article Top Ad) -
शिमला , 16 फरवरी [ विशाल सूद ] ! हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की दूसरी बैठक राज्य सचिवालय में हुई। बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने की। इस बैठक में कांग्रेस सरकार के पहले बजट सत्र की तारीखों को राज्यपाल के अनुमोदन के लिए भेजा गया है। मंत्रिमंडल की ओर से 14 मार्च से 6 अप्रैल तक बजट सत्र की तारीख को प्रस्तावित किया गया है। इस बजट सत्र में कुल 18 बैठकें प्रस्तावित हैं. बजट सत्र की शुरुआत हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल के अभिभाषण के साथ शुरू होगी। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में सुखाश्रय सहायता कोष बजट के साथ अनुमोदन किया। हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में सरकार बनने के बाद निराश्रित बच्चों के लिए सुख आश्रय योजना की शुरुआत की गई थी। इस योजना को बजट के साथ अनुमोदित कर दिया गया है। मुख्यमंत्री सुख आश्रय सहायता कोष की स्थापना 101 करोड़ रुपए के बजट के साथ की गई है। हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक के बाद मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने कहा कि इस सहायता कोष के लिए सभी विधायकों और मंत्रियों ने एक-एक लाख रुपए का दान किया है। इसके अलावा मंत्रिमंडल की बैठक में निराश्रित के लिए कॉन्प्लेक्स बनाने का भी निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि निराश्रित बच्चों के लिए सुंदरनगर और ज्वालामुखी में कॉम्प्लेक्स बनकर तैयार होंगे। इसके लिए 80-80 करोड़ का बजट निर्धारित किया गया है। उन्होंने कहा कि कॉम्प्लेक्स में मुख्यमंत्री कार्यालय की जैसी सुविधाएं होंगी। सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि निराश्रितों को हर महीने चार हजार रुपए देने और निराश्रित बेटियों को तीन बिस्वा जमीन देने का भी निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से पूर्व में लिए गए फैसलों को मंत्रिमंडल ने मंजूरी दी है। मुख्यमंत्री ने बताया कि हिमाचल प्रदेश सरकार इन सभी बच्चों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि निराश्रितों की माता-पिता हिमाचल प्रदेश सरकार ही है। https://youtube.com/playlist?list=PLfNkwz3upB7OrrnGCDxBewe7LwsUn1bhs
शिमला , 16 फरवरी [ विशाल सूद ] ! हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की दूसरी बैठक राज्य सचिवालय में हुई। बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने की। इस बैठक में कांग्रेस सरकार के पहले बजट सत्र की तारीखों को राज्यपाल के अनुमोदन के लिए भेजा गया है। मंत्रिमंडल की ओर से 14 मार्च से 6 अप्रैल तक बजट सत्र की तारीख को प्रस्तावित किया गया है। इस बजट सत्र में कुल 18 बैठकें प्रस्तावित हैं. बजट सत्र की शुरुआत हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल के अभिभाषण के साथ शुरू होगी।
इसके अलावा हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में सुखाश्रय सहायता कोष बजट के साथ अनुमोदन किया। हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में सरकार बनने के बाद निराश्रित बच्चों के लिए सुख आश्रय योजना की शुरुआत की गई थी। इस योजना को बजट के साथ अनुमोदित कर दिया गया है। मुख्यमंत्री सुख आश्रय सहायता कोष की स्थापना 101 करोड़ रुपए के बजट के साथ की गई है।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक के बाद मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने कहा कि इस सहायता कोष के लिए सभी विधायकों और मंत्रियों ने एक-एक लाख रुपए का दान किया है। इसके अलावा मंत्रिमंडल की बैठक में निराश्रित के लिए कॉन्प्लेक्स बनाने का भी निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि निराश्रित बच्चों के लिए सुंदरनगर और ज्वालामुखी में कॉम्प्लेक्स बनकर तैयार होंगे। इसके लिए 80-80 करोड़ का बजट निर्धारित किया गया है। उन्होंने कहा कि कॉम्प्लेक्स में मुख्यमंत्री कार्यालय की जैसी सुविधाएं होंगी।
सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि निराश्रितों को हर महीने चार हजार रुपए देने और निराश्रित बेटियों को तीन बिस्वा जमीन देने का भी निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से पूर्व में लिए गए फैसलों को मंत्रिमंडल ने मंजूरी दी है। मुख्यमंत्री ने बताया कि हिमाचल प्रदेश सरकार इन सभी बच्चों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि निराश्रितों की माता-पिता हिमाचल प्रदेश सरकार ही है।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -