- विज्ञापन (Article Top Ad) -
शिमला , 15 अगस्त [ विशाल सूद ] ! शिमला के समरहिल के शिव बावड़ी शिवमन्दिर पर हुए भयंकर लैंड स्लाइड में मंदिर में दबे लोगों के शवों का निकलने का सिलसिला जारी है। यहां पर और लोगों के दबे होने की आशंका है। सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है वहीं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष व सांसद प्रतिभा सिंह ने भी आज मौके का दौरा किया। प्रतिभा सिंह ने कहा कि प्रदेश में भारी बारिश के बाद बहुत ज्यादा नुकसान हुआ है। ऐसा नुकसान पहले शायद ही हुआ हो। मंदिर में दबे लोगों को निकालने का काम जारी है। 25 से 26 लोग यहां दबे हो सकते हैं। 12 शवों को निकाला गया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार से प्रदेश को अधिक मदद की दरकार है। केंद्र इसे साधारण मानसून की बारिश न समझे। केंद्र को इसे शीघ्र राष्ट्रीय आपदा घोषित करना चाहिए।
शिमला , 15 अगस्त [ विशाल सूद ] ! शिमला के समरहिल के शिव बावड़ी शिवमन्दिर पर हुए भयंकर लैंड स्लाइड में मंदिर में दबे लोगों के शवों का निकलने का सिलसिला जारी है। यहां पर और लोगों के दबे होने की आशंका है। सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है वहीं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष व सांसद प्रतिभा सिंह ने भी आज मौके का दौरा किया।
प्रतिभा सिंह ने कहा कि प्रदेश में भारी बारिश के बाद बहुत ज्यादा नुकसान हुआ है। ऐसा नुकसान पहले शायद ही हुआ हो। मंदिर में दबे लोगों को निकालने का काम जारी है। 25 से 26 लोग यहां दबे हो सकते हैं। 12 शवों को निकाला गया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार से प्रदेश को अधिक मदद की दरकार है। केंद्र इसे साधारण मानसून की बारिश न समझे। केंद्र को इसे शीघ्र राष्ट्रीय आपदा घोषित करना चाहिए।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -