- विज्ञापन (Article Top Ad) -
शिमला ! हिमाचल प्रदेश विधान सभा के अध्यक्ष विपिन सिंह परमार ने मेवा विधान सभा क्षेत्र के (वर्तमान में भोंरज) के पूर्व विधायक अमर सिंह चौधरी के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है। वह 85 वर्ष के थे। अमर सिंह चौधरी मेवा विधान सभा क्षेत्र से दो बार विधायक रहे। 1967 में भारतीय जनसंघ पार्टी से तथा 1977 में जनता पार्टी के टिकट पर मेवा (भोरंज) विधान सभा क्षेत्र से निर्वाचित हुए । श्री परमार ने कहा कि अमर सिंह चौधरी एक प्रखर वक्ता थे तथा सीधे तौर पर गरीबों, असहायों तथा समाज में पिछड़े तपकों से जुड़े नेता थे। उनके द्वारा किये गये विकास कार्यों को मेवा की जनता हमेशा याद रखेगी। परमार ने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट की है तथा सम्पूर्ण परिवार को इस असहनीय दु:ख को सहन करने की परम् पिता पमात्मा से प्रार्थना की है व दिवंगत आत्मा की शान्ति की प्रार्थना की है। हिमाचल प्रदेश विधान सभा के उपाध्यक्ष डा0 हंस राज तथा विधान सभा सचिव श्री यशपाल शर्मा ने भी पूर्व विधायक अमर सिंह चौधरी के निधन पर गहरा दु:ख प्रकट किया है तथा दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की है।
शिमला ! हिमाचल प्रदेश विधान सभा के अध्यक्ष विपिन सिंह परमार ने मेवा विधान सभा क्षेत्र के (वर्तमान में भोंरज) के पूर्व विधायक अमर सिंह चौधरी के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है। वह 85 वर्ष के थे। अमर सिंह चौधरी मेवा विधान सभा क्षेत्र से दो बार विधायक रहे। 1967 में भारतीय जनसंघ पार्टी से तथा 1977 में जनता पार्टी के टिकट पर मेवा (भोरंज) विधान सभा क्षेत्र से निर्वाचित हुए । श्री परमार ने कहा कि अमर सिंह चौधरी एक प्रखर वक्ता थे तथा सीधे तौर पर गरीबों, असहायों तथा समाज में पिछड़े तपकों से जुड़े नेता थे। उनके द्वारा किये गये विकास कार्यों को मेवा की जनता हमेशा याद रखेगी।
परमार ने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट की है तथा सम्पूर्ण परिवार को इस असहनीय दु:ख को सहन करने की परम् पिता पमात्मा से प्रार्थना की है व दिवंगत आत्मा की शान्ति की प्रार्थना की है। हिमाचल प्रदेश विधान सभा के उपाध्यक्ष डा0 हंस राज तथा विधान सभा सचिव श्री यशपाल शर्मा ने भी पूर्व विधायक अमर सिंह चौधरी के निधन पर गहरा दु:ख प्रकट किया है तथा दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की है।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -