- विज्ञापन (Article Top Ad) -
शिमला ! जनसेवा संघर्ष फाउंडेशन जिला शिमला की जिला स्तरीय बैठक पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस ठियोग में हुई जिसमे राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष व जिला शिमला प्रभारी चंद्रेश शर्मा जी मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। जनसेवा संघर्ष फाउंडेशन एक समाजसेवी संस्था है जिलाध्यक्ष रेखासोनी जी ने टोपी पहनाकर समनित किया। चंद्रेश शर्मा ने पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा जिला शिमला के 13 ब्लॉक में संगठन बहुत अच्छा कार्य कर रहा है और 31 जुलाई 2022 तक संगठन ने प्रत्येक पंचायत की कार्यकारिणी पूर्ण करने का लक्ष्य जिला और ब्लॉक पदाधिकारियों को दिया गया है। ताकि प्रत्येक पंचायत में संगठन असहाय, पीड़ित, गरीब, जरूरतमंद की मदद कर सके। चंद्रेश जी ने संगठन को मजबूत करने के लिए कार्य की समीक्षा भी की ओर भविष्य में भी संगठन के प्रत्येक कार्यकर्ता के दुख सुख में एक दूसरे के साथ निस्वार्थ खड़े रहे। बैठक में राज्य अध्यक्ष महिला लता शर्मा, प्रदेशाध्यक्ष अरुण शर्मा ने भी अपने विचार रखे। बैठक में जिला व ब्लॉक पदाधिकारियों ने भाग लिया जिसमे संयोजक सरोजनी बाली, जिलाध्यक्ष रेखा सोनी, रोहडू ब्लॉक संयोजक अंजू संख्यान, अध्यक्ष साबिरदास रगोरटा,उपाध्यक्ष प्रेम सिंह, अध्यक्षा उषा दिवांटा, उपाध्यक्ष संतोष मिंटू, प्रभा, युवा उपाध्यक्ष ऋतु पुंटा,मनोज शर्मा, कोषाध्यक्ष जगदीश चंद झामटा , ठियोग ब्लॉक अध्यक्ष प्यारेलाल शर्मा, जुब्बल कोटखाई ब्लॉक संयोजक प्रकाश वर्मा, महासचिव परविंदर सिंह, महिला अध्यक्ष शारदा लुद्रेटा, रसबंता नेगी, कल्पना भागटा, हीना भागटा, कल्पना, महेंद्र कायथ, भरत भूषण, नारकंडा ब्लॉक अध्यक्ष निशा ठाकुर, टुटू ब्लॉक अध्यक्ष जया ठाकुर, अध्यक्षा छोहारा ब्लॉक अंजीता , युवा उपाध्यक्ष शिमला मृदुलशर्मा , एकलव्य शर्मा , कपिल देव, सोनू, रोशन लाल, वीरू, डिंपल अलग अलग ब्लॉक से पदाधिकारी मौजूद रहे।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -