- विज्ञापन (Article Top Ad) -
शिमला ! पांच राज्यों में कांग्रेस को मिली करारी हार पर कांग्रेस के युवा विधायक विक्रमादित्य सिंह ने संगठन में कमियों को दूर करने की आलाकमान को सलाह दी है। विक्रमादित्य ने कहा कि जो परिणाम पिछले कल आए हैं ओर जनता जनार्दन ने फैसला सुनाया है वो स्वीकार है। लेकिन हिमाचल प्रदेश की राजनीति अन्य राज्यो से हटकर है हिमाचल प्रदेश के मुद्दों पर लोग विकास पर मतदान करते है हिमाचल प्रदेश में जो विकास अलग-अलग सरकारों ने कराया है निश्चित तौर पर कांग्रेस शासनकाल में काफी विकास हुआ है। पांच राज्यो में जो परिणाम आए हैं वह निराशाजनक है। इसमे कमियां संगठन में रही वो राष्ट्रीय स्तर पर भी और प्रदेश स्तर पर भी रहिए उन कमियों को यदि दूर नही किया जाता है और कामग्रेस आलाकमान से छुपायेंगे ओर जमीनी हकीकत को नही बताएंगे वो सही नही है। इसका नुकसान भविष्य में होगा। प्रदेश में कांग्रेस एक जुट है और जिस तरह उप चुनावो में एक जुटता से चुनाव लड़े थे और जीत दर्ज की थी उसी तरह विधानसभा में भी एकजुटता से चुनाव लड़ने की जरूरत है। कमियां है उन्हें पार्टी आलाकमान के समक्ष रखते रहेगे। प्रदेश में संगठन को मजबूत करने की जरूरत है और जनसंपर्क के माध्यम से लोगों को जोड़ा जाए और जो कमियां है उन्हें दूर करने की कोशिश की जानी चाहिए। वही विक्रमादित्य सिंह ने मुख्यमंत्री के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि पांच राज्यो से परिणाम से ज्यादा खुश होने की जरूरत नही है। हिमाचल की परिस्थितियों अलग है यहां रातोरात लोगो का ह्र्दय परिवर्तन होने वाला नही है। हालांकि उनके पास मोदी ट्रम्प कार्ड है थोड़ा असर होगा इसमे कोई शक नही है। प्रदेश में विकास कार्यो पर लोग वोट देते है और इस सरकार की कोई उपलब्धि नही है। मुफ्त राशन ओर बिजली देने से लोगो का ध्यान भटकाने की कोशिश की जा रही है लेकिन जनता इन्हें सत्ता से बाहर करने का मन बना चुकी है। वही आम आदमी पार्टी का हिमाचल में एंट्री पर उन्होंने कहा कि प्रदेश में विकास की राजनीति होती और कांग्रेस की सरकारों में ही सबसे ज्यादा विकास हुआ है। प्रदेश में आम आदमी पार्टी का कोई अस्तित्व नहीं है और ना ही लोग ऐसी पार्टी को यहां पर महत्व देंगे।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -