- विज्ञापन (Article Top Ad) -
शिमला , 14 दिसंबर [ विशाल सूद ] ! मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह सरकार जनता के हित में व जनता के लिए बनी है पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि वह दिल्ली जा रहे हैं। उनका वहां कांग्रेस हाई कमांड के नेताओं से मुलाकात का कार्यक्रम है। कैबिनेट विस्तार पर भी वरिष्ठ नेताओं से विचार विमर्श होगा। उसके बाद ही इस बाबत फैसला लिया जाएगा। सीएम ने कहा कि उनका प्रधानमंत्री से मिलने का कार्यक्रम है और इसके लिए पीएम से समय लिया जाएगा। वहीं विधानसभा सत्र पर उन्होंने कहा कि अभी इस पर विचार विमर्श चल रहा है। वैसे इस महीने की 28, 29 व 30 को यह प्रस्तावित है। सीएम ने कहा कि उस समय टूरिस्ट सीजन होता है इसलिए उन्होंने 15 जनवरी के बाद का समय सुझाया है। प्रशासनिक फेरबदल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह रिवाज है कि सरकार आते ही अधिकारियों को बदला जाता है पर इस सरकार को ऐसी कोई जल्दी नहीं है। अधिकारियों की कार्यप्रणाली के अनुसार उनकी तैनाती की जाएगी। सीएम ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में भी वह सभी विधायकों और प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह के साथ शामिल होंगे। https://youtube.com/playlist?list=PLfNkwz3upB7OrrnGCDxBewe7LwsUn1bhs
शिमला , 14 दिसंबर [ विशाल सूद ] ! मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह सरकार जनता के हित में व जनता के लिए बनी है
पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि वह दिल्ली जा रहे हैं। उनका वहां कांग्रेस हाई कमांड के नेताओं से मुलाकात का कार्यक्रम है।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
कैबिनेट विस्तार पर भी वरिष्ठ नेताओं से विचार विमर्श होगा। उसके बाद ही इस बाबत फैसला लिया जाएगा।
सीएम ने कहा कि उनका प्रधानमंत्री से मिलने का कार्यक्रम है और इसके लिए पीएम से समय लिया जाएगा।
वहीं विधानसभा सत्र पर उन्होंने कहा कि अभी इस पर विचार विमर्श चल रहा है। वैसे इस महीने की 28, 29 व 30 को यह प्रस्तावित है। सीएम ने कहा कि उस समय टूरिस्ट सीजन होता है इसलिए उन्होंने 15 जनवरी के बाद का समय सुझाया है।
प्रशासनिक फेरबदल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह रिवाज है कि सरकार आते ही अधिकारियों को बदला जाता है पर इस सरकार को ऐसी कोई जल्दी नहीं है। अधिकारियों की कार्यप्रणाली के अनुसार उनकी तैनाती की जाएगी।
सीएम ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में भी वह सभी विधायकों और प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह के साथ शामिल होंगे।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -