- विज्ञापन (Article Top Ad) -
शिमला ! ऊना ब्लास्ट का मामला में मुख्यमंत्री ने जांच के आदेश दे दिए हैं और फैक्टरी भी अवैध रूप से चल रही थी।ब्लास्ट की घटना में 6 महिलाओं की मौत हुई है जबकि 1 दर्जन लोग घायल हैं। ये बात मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने भी मान ली है। मुख्यमंत्री ने आज बताया कि मामले पर एफआईआर दर्ज़ कर ली गई है। मामले की जांच मंडलायुक्त को सौंप दी गई है। स्वयं उद्योग मंत्री भी आज मौके पर जा रहे है। जो भी इस ब्लास्ट में दोषी होंगे उनको नही बख्सा जाएगा उनके ख़िलाफ़ सख़्त कार्यवाही की जाएगी। चुनावी वर्ष में प्रदेश के कर्मचारी सरकार के ख़िलाफ़ मोर्चा खोले हुए है। जिस पर सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने सख्त लिहाजे में कहा कि कर्मचारियों की मांगों को लेकर सरकार कृतसंकल्प है। कर्मचारी यदि सहजता से अपनी मांगे रखेंगे तो उनकी बात मानी जाएगी। यदि कर्मचारी इस तरह से सरकार के खिलाफ आंदोलन करेंगे उनकी मांगे नही मानी जायेगी। नियमों के खिलाफ आंदोलन करने वाले कर्मचारियों के ख़िलाफ़ कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -