- विज्ञापन (Article Top Ad) -
शिमला ! शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने आज शिमला में कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा का स्थापना दिवस मनाया। कोविड नियमों का पालन करते हुए शिमला के मिडिल बाजार में मंत्री ने सभी कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के विचार सुने। भारद्वाज ने कहा कि ऐसा केवल भाजपा में ही संभव है कि साधारण सा कार्यकर्त्ता देश का प्रधानमंत्री बन सकता है, पार्टी का अध्यक्ष बन सकता है और मुख्यमंत्री बन सकता है। यही खूबियां भाजपा को पार्टी विद डिफरेंस का दर्ज़ा दिलाती हैं। उन्होंने कहा की भाजपा ने जो कहा वो किया। चाहे वो धरा 370 का मसला हो, तीन तलाक का मामला हो, राम मंदिर के मुद्दा हो भाजपा की कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं हैं।ने कहा कि आज का दिन राष्ट्र सेवा के संकल्प को दोहराने का है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र सर्वोपरि की भावना से भाजपा का जन्म हुआ था और 1980 में बोया गया बीज आज एक विशाल वृक्ष का रूप ले चुका है और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में पार्टी पहली बार देश में बहुमत में आयी है। भारद्वाज ने प्रधानमंत्री और राष्ट्रीय अध्यक्ष के विचारों की ओर ध्यान दिलाते हुए कहा कि ये 41 वर्ष इस बात के साक्षी हैं कि सेवा और समर्पण के साथ कोई पार्टी कैसे काम करती है और सामान्य कार्यकर्ता का तप और त्याग किसी भी दल को कहां से कहां पहुंचा सकता है। शिमला के पार्टी कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आज सारा विश्व कोरोना महामारी से जूझ रहा है। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में इस देश के वैज्ञानिकों ने वैक्सीन बनाई है। अब ये हमारा काम है कि सभी लोग नियम के अनुसार वैक्सीन लगाएं। भाजपा के कार्यकर्ताओं ने लॉकडाउन के दौरान जैसा सेवा भाव दिखाया वही काम अब वैक्सीन अभियान के रूप में करना है। इस कार्यक्रम में शिमला मंडल अध्यक्ष राजेश शारदा, भाजपा महिला मोर्चा को प्रदेश महामंत्री शीतल व्यास, मेयर सत्या कौंडल, मंडल महामंत्री गगन लखनपाल और सुशील चौहान व् अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे। इस कार्यक्रम के बाद शिमला मंडल युवा मोर्चा ने अध्यक्ष हितेश शर्मा की अध्यक्षता में शेर ए पंजाब तिराहे पर लड्डुओं का वितरण भी किया जिसमे शहरी विकास मंत्री भी सम्मलित रहे।
शिमला ! शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने आज शिमला में कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा का स्थापना दिवस मनाया। कोविड नियमों का पालन करते हुए शिमला के मिडिल बाजार में मंत्री ने सभी कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के विचार सुने। भारद्वाज ने कहा कि ऐसा केवल भाजपा में ही संभव है कि साधारण सा कार्यकर्त्ता देश का प्रधानमंत्री बन सकता है, पार्टी का अध्यक्ष बन सकता है और मुख्यमंत्री बन सकता है। यही खूबियां भाजपा को पार्टी विद डिफरेंस का दर्ज़ा दिलाती हैं। उन्होंने कहा की भाजपा ने जो कहा वो किया। चाहे वो धरा 370 का मसला हो, तीन तलाक का मामला हो, राम मंदिर के मुद्दा हो भाजपा की कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं हैं।ने कहा कि आज का दिन राष्ट्र सेवा के संकल्प को दोहराने का है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र सर्वोपरि की भावना से भाजपा का जन्म हुआ था और 1980 में बोया गया बीज आज एक विशाल वृक्ष का रूप ले चुका है और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में पार्टी पहली बार देश में बहुमत में आयी है।
भारद्वाज ने प्रधानमंत्री और राष्ट्रीय अध्यक्ष के विचारों की ओर ध्यान दिलाते हुए कहा कि ये 41 वर्ष इस बात के साक्षी हैं कि सेवा और समर्पण के साथ कोई पार्टी कैसे काम करती है और सामान्य कार्यकर्ता का तप और त्याग किसी भी दल को कहां से कहां पहुंचा सकता है। शिमला के पार्टी कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आज सारा विश्व कोरोना महामारी से जूझ रहा है। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में इस देश के वैज्ञानिकों ने वैक्सीन बनाई है। अब ये हमारा काम है कि सभी लोग नियम के अनुसार वैक्सीन लगाएं। भाजपा के कार्यकर्ताओं ने लॉकडाउन के दौरान जैसा सेवा भाव दिखाया वही काम अब वैक्सीन अभियान के रूप में करना है।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
इस कार्यक्रम में शिमला मंडल अध्यक्ष राजेश शारदा, भाजपा महिला मोर्चा को प्रदेश महामंत्री शीतल व्यास, मेयर सत्या कौंडल, मंडल महामंत्री गगन लखनपाल और सुशील चौहान व् अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे। इस कार्यक्रम के बाद शिमला मंडल युवा मोर्चा ने अध्यक्ष हितेश शर्मा की अध्यक्षता में शेर ए पंजाब तिराहे पर लड्डुओं का वितरण भी किया जिसमे शहरी विकास मंत्री भी सम्मलित रहे।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -