- विज्ञापन (Article Top Ad) -
शिमला , 27 अक्टूबर [ विशाल सूद ] ! हिमाचल प्रदेश में मचे चुनावी घमासान के बीच भाजपा रुठों को मनाने की पुरजोर कोशिश कर रही है। 29 अक्टूबर को नामांकन पत्र वापस लेने की अंतिम तारीख है। तब तक भाजपा सभी रुठों को मनाने के प्रयास कर रही है। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा हिमाचल में डेरा डाले हुए हैं। अपने गृह जिला बिलासपुर से जेपी नड्डा आज शिमला पहुंचे और यहां पर रुठों को मनाने की मुहिम तेज कर दी है। कुल्लू से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे महेश्वर सिंह को शिमला बुलाया गया जहां उनको मनाने की कोशिश जारी है। भाजपा के दो दर्जन सीटों पर बागी नेता खड़े हैं। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा की चुनावी बेला में राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ कई मुद्दों पर चर्चा की जा रही है। इसमें रूठे को मनाने की मुहिम भी जारी है। कई रुठों को मना लिया है। साथ ही साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैलियों को लेकर भी रूपरेखा तैयार की जा रही है। क्योंकि 29 अक्टूबर के बाद हिमाचल में प्रधानमंत्री समेत कई बड़े भाजपा के दिग्गज प्रचार करने के लिए आ रहे हैं। वही महेश्वर सिंह ने कहा की पहले उनको टिकट दिया गया और बाद में ये कह कर काट दिया कि उनके बेटे बंजार से चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा की बेटा अलग रहता है व उनके वश में नही है। आजकल बच्चे किस वश में होते हैं। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने शिमला बुलाया है इनका क्या प्रस्ताव है। उसको सुनने के बाद कुल्लू की जनता के पास जायेंगे। जनता जो कहेगी उसी के आधार पर चुनाव लड़ने का फैसला लिया जायेगा। बी फ्रॉम का हवाला देते हुए महेश्वर सिंह ने कहा कि टिकट देकर वापिस लेना कहाँ तक तर्कसंगत है।
शिमला , 27 अक्टूबर [ विशाल सूद ] ! हिमाचल प्रदेश में मचे चुनावी घमासान के बीच भाजपा रुठों को मनाने की पुरजोर कोशिश कर रही है।
29 अक्टूबर को नामांकन पत्र वापस लेने की अंतिम तारीख है। तब तक भाजपा सभी रुठों को मनाने के प्रयास कर रही है। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा हिमाचल में डेरा डाले हुए हैं। अपने गृह जिला बिलासपुर से जेपी नड्डा आज शिमला पहुंचे और यहां पर रुठों को मनाने की मुहिम तेज कर दी है। कुल्लू से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे महेश्वर सिंह को शिमला बुलाया गया जहां उनको मनाने की कोशिश जारी है। भाजपा के दो दर्जन सीटों पर बागी नेता खड़े हैं।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा की चुनावी बेला में राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ कई मुद्दों पर चर्चा की जा रही है। इसमें रूठे को मनाने की मुहिम भी जारी है। कई रुठों को मना लिया है। साथ ही साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैलियों को लेकर भी रूपरेखा तैयार की जा रही है। क्योंकि 29 अक्टूबर के बाद हिमाचल में प्रधानमंत्री समेत कई बड़े भाजपा के दिग्गज प्रचार करने के लिए आ रहे हैं।
वही महेश्वर सिंह ने कहा की पहले उनको टिकट दिया गया और बाद में ये कह कर काट दिया कि उनके बेटे बंजार से चुनाव लड़ रहे हैं।
उन्होंने कहा की बेटा अलग रहता है व उनके वश में नही है। आजकल बच्चे किस वश में होते हैं। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने शिमला बुलाया है इनका क्या प्रस्ताव है। उसको सुनने के बाद कुल्लू की जनता के पास जायेंगे। जनता जो कहेगी उसी के आधार पर चुनाव लड़ने का फैसला लिया जायेगा। बी फ्रॉम का हवाला देते हुए महेश्वर सिंह ने कहा कि टिकट देकर वापिस लेना कहाँ तक तर्कसंगत है।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -