- विज्ञापन (Article Top Ad) -
शिमला ! 2022 के विधानसभा चुनावो में भाजपा का मिशन रिपीट डिफीट होगा और प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी | सरकार ने साड़े चार वर्षो में जिस तरह से जनता को छला है उससे जनता ने भाजपा का सुपड़ा साफ़ करने का मन बना लिया है | यह बात पूर्व विधानसभा अध्यक्ष जी आर मुसाफिर ने राजगढ़ में प्रेस से रू ब रू होते हुए कही | उन्होंने कहा कि सरकार के साथ साथ सांसद व् विधायक पच्छाद की उम्मीदों पर भी खरा नही उतरे है | केवल घोषनाये की जा रही है और लोगो के हाथ निराशा ही लगी है | आज लोग पिने के पानी को तरस रहे है और जल शक्ती विभाग में अधिकतर पद खाली है | पेट्रोल , डीजल और सिलेंडर की कीमत आसमान छू रही है | बेरोजगारी सारे रिकोर्ड तोड़ रही है और प्रदेश में पेपर लीक होना आम बात हो गयी है | जी आर मुसाफिर ने सरकार से किसानो व् बागबानो के ओलावृष्टी से हुए नुक्सान के लिए तुरंत राहत प्रदान करने की मांग की |
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -