
- विज्ञापन (Article Top Ad) -
शिमला ! भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा जिला शिमला की बैठक जिला अध्यक्ष सत्यप्रकाश मानक की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय चक्कर शिमला में सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में प्रदेश अध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा नितिन व भाजपा जिला अध्यक्ष रवि मेहता, प्रदेश महासचिव अनुसूचित जाति मोर्चा राकेश डोगरा, प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक अनुसूचित जाति मोर्चा संदीप मंगल, प्रदेश उपाध्यक्ष गौरव कश्यप, देवराज कश्यप, प्रदेश कार्यालय मंत्री प्रदीप कश्यप, उपाध्यक्ष जिला शिमला रीता कश्यप, राकेश कटैक, निर्मला हरनोट, महामंत्री बिट्टू पाना, सुमन गर्ग, नारायण, मंडल अध्यक्ष शिमला ग्रामीण हुकुमचंद, मंडल महामंत्री अरुण डोगरा, कामेश्वर, मदन, रजत, पवन आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में जिला अनुसूचित जाति मोर्चा में खाली पड़े पदों पर किशोर अटवाल को महामंत्री, राकेश कटैक को उपाध्यक्ष तथा राजेंद्र कुमार को सचिव नियुक्त किया गया। इसके साथ ही 33% बाहुल बूथों पर चर्चा तथा 21 व 22 जुलाई 2021 को कसौली में होने वाली प्रदेश अनुसूचित जाति कार्यकारिणी की बैठक के बारे में अवगत करया गया।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -