- विज्ञापन (Article Top Ad) -
शिमला , 14 सितम्बर [ विशाल सूद ] ! राजधानी शिमला को स्मार्ट बनाने के लिए स्मार्ट सिटी के तहत सड़को को चौड़ा करने के साथ डंगे लगाए जा रहे है। लेकिन करोड़ो के डंगे बनने से पहले ही सवालो के घेरे में आ रहे है।बालूगंज चोक के साथ ही स्मार्ट सिटी के तहत चार करोड़ का डंगा लगाया गया है इसका काम पूरा होने से पहले ही दरारें आ गई है।जिसनपर कांग्रेस ने सवाल खड़े किए है और घटिया कार्य करने के आरोप लगाए है साथ ही जांच की मांग की है। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के राज्य महासचिव यशवंत छाजटा ने स्मार्ट सिटी के कामों पर सवाल उठाए हैं। छाजटा ने कहा कि बालूगंज चौक को चौड़ा करने के लिए करोड़ों रुपए खर्च कर डंगा लगाने का काम शुरू किया गया। डंगे का काम अभी पूरा हुआ नहीं कि इसमें दरारे पड़ गई है। निर्माण कार्य पूरा होने से पहले ही डंगा दरकने लगना इस बात का पुख्ता सबूत हैं कि घटिया काम हुआ है। उन्होंने कहा कि अपनी कारगुजारियों को छुपाने के लिए अब वहां नया डंगा लगाया जा रहा है। इस से सड़क की चौड़ाई 2 फिट कम हो गई है। यशवंत छाजटा ने शहरी विकास मंत्री पर आरोप लगाया कि चहेते ठेकेदारों को फायदा पहुंचाने के लिए नियमों को ताक पर रखा जा रहा है। उन्होंने पूछा कि बालूगंज में जो डंगा दरका उसके क्या कारण है। क्या इसकी उन्होंने जांच करवाई।यदि करवाई तो जांच में क्या निकला। किस अधिकारी ने इसकी क्वालिटी चेक की थी। क्या उस पर कार्रवाई की। क्या ठेकेदार पर करवाई की गई या इस पर पर्दा डाला जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया सरकार स्मार्ट सिटी के पैसों का दुरुपयोग कर रही है। मिशन के तहत शहर में किए गए कार्यों में धांधली की जा रही है। शहर में लोगों को सुविधा देने के बजाय मनमर्जी से कार्य करवाये जा रहे हैं। केवल भाजपा से सम्बंध रखने वाले चंद लोगों को खुश करने का प्रयास हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ अधिकारी शहरी विकास मंत्री को गुमराह कर रहे हैं। काम कितने निम्न स्तर का हुआ है इस कि सही रिपोर्ट उन्हें नहीं दे रहे हैं।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -