- विज्ञापन (Article Top Ad) -
शिमला , 18 नवंबर [ विशाल सूद ] ! नगर निगम शिमला ने बर्फबारी को लेकर कमर कस ली है। नगर निगम के तहत आने वाली शिमला की सड़कों पर बर्फ हटाने का काम सबसे पहले किया जाएगा। जिसमें एम्बुलेंस रोड को जल्द साफ करने की जिम्मेदारी रहेगी। इसके लिए नगर निगम के 100 कर्मचारी समेत अन्य लेबर को भी रखा गया है इसके लिए निगम प्रशासन ने टेंडर भर दिया है। बर्फबारी के दौरान शहर में पानी की पाइपें जमना, बिजली सप्लाई ठप पडना, फोन सम्पर्क कट जाना जैसी परेशनी होना आम बात है। इसके तुरंत समाधान के लिए निगम प्रशासन ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिशा निर्देश ज़ारी कर दिए हैं। इसके अलावा शहर के कुछ रास्तें ऐसे हैं जो चलने के लिए पुरी तरह खराब है। पाला पड़ने पर यह और ज़्यादा खतरनाक हो जाते हैं। जिसे निगम बर्फबारी से पहले बेहतर बनाने का काम कर रहा है। नगर निगम कमिश्नर आशीष कोहली ने बताया सर्दी और बर्फबारी के लिए निगम प्रशासन ने तैयारी कर ली है। बर्फ हटाने के लिए मशीनरी के टेंडर भर दिए गए हैं। ताकि शहरवासियों को इस दौरान किसी भी तरह की दिक्कतों का सामना न करना पडे़। कहा कि शिमला के हर वार्ड में सडक मार्ग बहाल करने, बिजली और पानी सप्लाई सुचारु रूप से सप्लाई देने के लिए पूरा प्रयास किया जाएगा। https://youtube.com/playlist?list=PLfNkwz3upB7OrrnGCDxBewe7LwsUn1bhs
शिमला , 18 नवंबर [ विशाल सूद ] ! नगर निगम शिमला ने बर्फबारी को लेकर कमर कस ली है। नगर निगम के तहत आने वाली शिमला की सड़कों पर बर्फ हटाने का काम सबसे पहले किया जाएगा। जिसमें एम्बुलेंस रोड को जल्द साफ करने की जिम्मेदारी रहेगी। इसके लिए नगर निगम के 100 कर्मचारी समेत अन्य लेबर को भी रखा गया है इसके लिए निगम प्रशासन ने टेंडर भर दिया है।
बर्फबारी के दौरान शहर में पानी की पाइपें जमना, बिजली सप्लाई ठप पडना, फोन सम्पर्क कट जाना जैसी परेशनी होना आम बात है। इसके तुरंत समाधान के लिए निगम प्रशासन ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिशा निर्देश ज़ारी कर दिए हैं। इसके अलावा शहर के कुछ रास्तें ऐसे हैं जो चलने के लिए पुरी तरह खराब है। पाला पड़ने पर यह और ज़्यादा खतरनाक हो जाते हैं। जिसे निगम बर्फबारी से पहले बेहतर बनाने का काम कर रहा है।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
नगर निगम कमिश्नर आशीष कोहली ने बताया सर्दी और बर्फबारी के लिए निगम प्रशासन ने तैयारी कर ली है। बर्फ हटाने के लिए मशीनरी के टेंडर भर दिए गए हैं। ताकि शहरवासियों को इस दौरान किसी भी तरह की दिक्कतों का सामना न करना पडे़। कहा कि शिमला के हर वार्ड में सडक मार्ग बहाल करने, बिजली और पानी सप्लाई सुचारु रूप से सप्लाई देने के लिए पूरा प्रयास किया जाएगा।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -